Latest

Bhopal News : बीजेपी कार्यालय में VB-G RAM G योजना पर कार्यशाला, सीएम यादव ने कांग्रेस को बताया नकली गांधी परिवार

cm mohan yadav

हाइलाइट्स

  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जी राम जी एक्ट को लेकर कार्यशाला
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद
  • राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी प्रदेश संगठन पदाधिकारी हुए शामिल

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को VB-G RAM G योजना पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला का उद्देश्य योजना की जानकारी को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और योजना की उपयोगिता पर जोर दिया।

MP Contaminated Water : पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता के साथ की लापरवाही तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज – CM मोहन यादव

G RAM G योजना ग्रामोदय से अभ्युदय तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधन में कहा कि VB-G RAM G योजना ग्रामोदय से अभ्युदय तक की भावना से प्रेरित है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे योजना को हर गांव तक पहुंचाएं और लोगों को इसके फायदे बताएं। CM ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं संतृप्ति स्तर तक पहुंचाने का काम कर रही हैं, जिससे गरीबी में कमी आई है।

Bhopal Beef Racket : गौहत्या के बाद जागा निगम, कड़ी कार्रवाई करने के बाद दोषियों की उधेड़ दी जाएगी चमड़ी

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा वार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोटों के लालच में राजनीति करती रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी की इंटरकास्ट शादी का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस गांधी जी के नाम को भुनाती रही, लेकिन महात्मा गांधी का मूल परिवार कहां है?

CM ने तंज कसा कि जहां भगवान राम का नाम आता है, कांग्रेस को बुखार आ जाता है। कांग्रेस राम मंदिर के फैसले में कहीं नहीं थी, न भूमिपूजन में शामिल हुई। गांधी परिवार राम मंदिर नहीं गया।

Bhopal Pipeline Burst : 10 नंबर मार्केट के पास फटी पाइपलाइन, सड़क पर बना 20 फीट ऊंचा फव्वारा

कांग्रेस को बताया नकली गांधी परिवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक नकली गांधी परिवार है, जो राम जी को नहीं मानते और हमें सलाह देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब दें और योजना को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यशाला में सभी प्रदेश संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। यह आयोजन भाजपा की ग्रामीण विकास नीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *