Latest

MP Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट का लाइव वीडियो! CBI इंस्पेक्टर बन बुजुर्ग से लाखों हड़पने का था प्लान

Bhopal Digital Arrest

हाइलाइट्स

  • डिजिटल अरेस्ट के मामले में कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
  • बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 3 लाख की ठगी का मामला।
  • सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर वीडियो कॉल के ज़रिए बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट।

MP Digital Arrest : भोपाल। डिजिटल अरेस्ट का नया मामला भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड बिजली विभाग कर्मी बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर CBI इंस्पेक्टर बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। ठग ने उन्हें धमकाकर 3 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे और और ज्यादा राशि मांग रहे थे। ठीक उसी समय असली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ठग ने तुरंत वीडियो कॉल काट दी और बड़ा अमाउंट ट्रांसफर होने से बच गया।

Betul News : पूरे प्रदेश में दूषित पानी का हाल, जलजीवन मिशन में 40% भ्रष्टाचार, बैतूल में बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

CBI इंस्पेक्टर बनकर किया संपर्क

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग को फोन पर CBI इंस्पेक्टर बनकर संपर्क किया गया। ठग ने कहा कि उनके नाम पर बड़ा केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। डराने-धमकाने के बाद उन्होंने बुजुर्ग से 3 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

इसके बाद और ज्यादा पैसे मांगने लगे। बुजुर्ग के परिवार ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोलार पुलिस की टीम तुरंत बुजुर्ग के घर पहुंची।

Harda News : G RAM G योजना से 125 दिन रोजगार गारंटी, गरीबी 25% से घटकर 4%

साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस पहुंचते ही ठग को पता चल गया कि असली पुलिस आई है। उसने घबराकर वीडियो कॉल काट दी। पुलिस ने मौके पर ही बुजुर्ग से पूरी बात समझी और साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। DCP मलकीत सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों में लोग घबराते हैं और ठगों के कहने पर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। बुजुर्ग के परिवार की सतर्कता से बड़ी ठगी टल गई।

Electricity Bill Collection : नर्मदापुरम में बिजली बिल वसूली पर हंगामा, दो भाइयों ने AE-लाइनमैन को दी जान से मारने की धमकी

क्या बोले DCP मलकीत सिंह

भोपाल पुलिस ने हाल के महीनों में कई ऐसे मामलों में कार्रवाई की है। लेकिन ठग विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ट्रैकिंग मुश्किल होती है। DCP मलकीत सिंह ने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। बुजुर्गों को परिवार के साथ रहकर ऐसे फोन कॉल्स की जानकारी साझा करनी चाहिए।

ठग अब CBI, पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं। वे कहते हैं कि आपके खाते में काला धन है या आपका नाम किसी बड़े केस में है।

Indore MY Hospital Negligence : कब सुधरेगा सिस्टम! अब नर्स की लापरवाही से कटा नवजात का अंगूठा

डर के मारे लोग पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कॉल आएं तो तुरंत फोन काटें, किसी को पैसे न दें और पुलिस को सूचना दें।

यहां देखिये डिजिटल अरेस्ट का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *