Latest

Bhopal Beef Case : भोपाल गो मांस मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- गौ हत्या में शामिल हर व्यक्ति पर लगेगा NSA

Rameshwar Sharma Statement

हाइलाइट्स

  • गौमांस मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान।
  • संपत्तियों को भी तोड़ा जाएगा किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा।
  • जितनी गौ माता की हत्या हुई उतने प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

Rameshwar Sharma on Bhopal Beef Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गोमांस तस्करी का मामला तेजी से गंभीर होता जा रहा है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो गई है कि पकड़े गए ट्रक में गोमांस था। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले पर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बजरंगी प्रदर्शन कर ट्रक को रोका था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Electricity Bill Collection : नर्मदापुरम में बिजली बिल वसूली पर हंगामा, दो भाइयों ने AE-लाइनमैन को दी जान से मारने की धमकी

गौ हत्या में शामिल हर व्यकजति पर लगेगा NSA

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गो तस्करी और गौ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) की कार्रवाई की जाएगी। जो भी अधिकारी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि तस्करों की संपत्तियां भी तोड़ी जाएंगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। जितनी गौ माता की हत्याएं हुई हैं, उतने-उतने अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

Indore MY Hospital Negligence : कब सुधरेगा सिस्टम! अब नर्स की लापरवाही से कटा नवजात का अंगूठा

पुलिस ने जांच के लिए भेजे सैंपल

यह मामला 18 दिसंबर 2025 को सामने आया था, जब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद इलाके में एक ट्रक को रोका। ट्रक में करीब 26 टन मांस के पैकेट लोड थे।

कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त किया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। अब रिपोर्ट आने के बाद गोमांस की पुष्टि हुई है। पुलिस ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sehore Leopard : गोलूखेड़ी और चोंडी गांव में दिखा तेंदुआ, वन विभाग के कैमरे में कैद

क्या बोले विधायक रामेश्वर शर्मा

विधायक ने इस मामले को प्रदेश स्तर पर उठाया है। उनका कहना है कि गोहत्या रोकने के लिए सख्त कानून हैं, लेकिन तस्करी के रैकेट अभी भी सक्रिय हैं। अधिकारियों की मिलीभगत पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी हो और दोषियों को कोई राहत न मिले।

Betul News : 2025 में 159 लापता बच्चे बरामद! 8 राज्यों से ट्रेस, शादी-नौकरी के झांसे में भागे थे नाबालिग

बजरंग दल और विहिप ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि लंबे समय से ऐसे रैकेट चल रहे थे। अब सरकार की सख्ती से इन पर लगाम लगेगी। ग्रामीण इलाकों में गाय चोरी और कटाई की घटनाएं बढ़ रही थीं। यह कार्रवाई उन पर भी असर डालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *