Latest

Iranian gang robbery : भोपाल की ईरानी गैंग का यूपी तक आतंक! ज्वेलर्स की शॉप पर लूट का वीडियो आया सामने

Iranian gang robbery

हाइलाइट्स

  • मुख़्तार और काले ईरानी गैंग के गुर्गों ने की ठगी।
  • ईरानी गैंग 10 तोला सोना लेकर फरार।
  • CCTV में कैद हुई पूरी घटना।

Iranian gang robbery :  मध्य प्रदेश। भोपाल की कुख्यात ईरानी गैंग का आतंक अब यूपी तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के बांदा में इस गैंग के गुर्गों ने एक ज्वेलरी शॉप से 10 तोला सोना ठग लिया। ठगी का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है। मुख्य आरोपी तरु उर्फ सरताज और तकदीर ईरानी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और सोना दिखाने के बहाने दुकानदार को चकमा देकर फरार हो गए।

Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे पढ़ रहे, शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल

सोना खरीदने का बहाना बनाकर दुकान में की एंट्री

यह गैंग मुख्तार ईरानी और काले ईरानी से जुड़ी बताई जा रही है। ठगों ने चालाकी से घटना को अंजाम दिया। वे सोना खरीदने का बहाना बनाकर दुकान में आए और मौका देखकर सोना लेकर भाग निकले। दुकानदार को पता चला तो बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान

बांदा पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि आरोपी भोपाल के आसपास हैं।

Rameshwar Sharma Statement : हिंदुओं पैदा करो तीन बच्चे…वंश बचाओ, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान

इसके बाद बांदा पुलिस की टीम भोपाल पहुंच गई। निशातपुरा पुलिस के साथ मिलकर दबिश की तैयारी की जा रही है। गैंग का नेटवर्क तोड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

दो राज्यों की पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई

ईरानी गैंग भोपाल में लंबे समय से सक्रिय है। ठगी, लूट और अन्य अपराधों में इनका नाम आता रहता है। अब यूपी तक पहुंचने से पुलिस अलर्ट हो गई है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है।

Sehore Temperature : कड़ाके की ठंड से अज्ञात बुजुर्ग की मौत, SBI एटीएम के सामने मिला शव

ज्वेलरी दुकानदार अब सतर्क हो गए हैं। ऐसे ठग ग्राहक बनकर आते हैं और मौका देखकर वारदात करते हैं। पुलिस ने व्यापारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। CCTV और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *