Latest

Bank Employees Protest : भोपाल में बैंक कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग

Bank Employees Protest

हाइलाइट्स

  • भोपाल के प्रेस कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के पास बैंक कर्मी देंगे धरना।
  • पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन।
  • यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले जुटेंगे बैंक कर्मी।

Bank Employees Protest : भोपाल। नए साल की शुरुआत में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। 5 जनवरी को भोपाल समेत पूरे देश में बैंक कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। यह आंदोलन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय सप्ताह से काम का दबाव कम होगा और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। प्रदर्शन से बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ सकता है। अब देखना है कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है।

Bhopal Metro Timings Changed : आज से दोपहर 12 बजे से शुरू, रोज लगेंगी 13 ट्रिप; यहां देखिये नई टाइमिंग

भोपाल में प्रदर्शन

भोपाल में धरना प्रेस कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के पास आयोजित किया गया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी नारे लगाते और बैनर-पोस्टर लेकर मांगें उठाते नजर आएंगे।

मांगों का आधार

बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय सप्ताह की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अन्य क्षेत्रों में यह लागू है, बैंकिंग में भी होना चाहिए। इससे कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा।

MP Cold Alert Today : मध्य प्रदेश में घना कोहरा-ठंड का कहर जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

काम का दबाव कम होने से ग्राहक सेवाएं सुधरेंगी। UFBU ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। यदि मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल तक की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *