Latest

Bhupendra Verma Death : रायसेन के वरिष्ठ BJP नेता भूपेन्द्र वर्मा का निधन, उज्जैन सड़क हादसे में हुए थे घायल

Bhupendra Verma Death

BJP leader Bhupendra Verma Death : भोपाल। रायसेन के वरिष्ठ भाजपा नेता और लोधी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र वर्मा का रविवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 29 दिसंबर सोमवार रात उज्जैन के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। भूपेन्द्र वर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय थे और कई पदों पर जिम्मेदारियां संभाली थीं। वे रायसेन रामलीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से शहर और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bhopal News : अक्षय अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़

हादसा कैसे हुआ

भूपेन्द्र वर्मा अपने साथियों के साथ रायसेन से राजस्थान के सीकर जा रहे थे। उज्जैन के बड़नगर के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भूपेन्द्र वर्मा के सिर में गंभीर चोटें आईं।

Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या

कार में सवार मनीष पाल और करण सिंह मीणा को हाथ-पैरों में चोटें लगीं, जबकि अलीम को फ्रैक्चर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद भूपेन्द्र वर्मा को भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजनीतिक और सामाजिक योगदान

भूपेन्द्र वर्मा भाजपा के समर्पित नेता थे। उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। लोधी क्षत्रिय महासभा में प्रदेश महामंत्री के रूप में क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई।

JP Hospital Fungus Medicine : भोपाल जेपी अस्पताल में लापरवाही, मरीज को दी फफूंद लगी दवा

रायसेन रामलीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर भी जाना जाता था। उनके निधन से भाजपा और सामाजिक संगठनों में शोक है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शहर में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *