Latest

MP Cold Update : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा, पचमढ़ी समेत 22 शहरों में गिरा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

MP Cold Update

MP Cold Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में कोहरा कम रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। इससे कई हिस्सों में सर्दी और तेज हो जाएगी।

प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहडोल जिले का कल्याणपुर दूसरा सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 6.3 डिग्री दर्ज हुआ। गुरुवार सुबह कई जिलों में हल्का-मध्यम कोहरा देखा गया, लेकिन अगले दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस

सबसे ठंडे स्थान

पचमढ़ी में ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्याणपुर (शहडोल) में 6.3 डिग्री, नौगांव में 7 डिग्री, राजगढ़ में 7.4 डिग्री, मलाजखंड में 7.6 डिग्री, रीवा में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.3 डिग्री और रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला में करीब 9 डिग्री तापमान रहा।

Pachmarhi Tourism Winter : सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

बड़े शहरों का हाल

भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में 10 डिग्री, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह कई जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Central Jail Prisoner Death : भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस की टीम

कोहरे का असर

गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे लेट चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *