Latest

Bhopal News : शादी का झांसा देकर धोखा, नर्स ने एनेस्थीसिया ओवरडोज लेकर दी जान

Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जेके हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने एनेस्थीसिया दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। युवती पिछले 4 साल से अपने लिव-इन पार्टनर रूपेश साहू के साथ रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि रूपेश ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया, जिससे युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई।

Bhopal Ganja Smuggling : ‘पुष्पा’ स्टाइल गुप्त केबिन से नशे का कारोबार, STF ने किया 599 किलो गांजा जब्त

रूपेश उसे मुंहबोला भाई बताकर अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

फॉरेंसिक टीम ने युवती के किराए के मकान से मेडिकल सामग्री जब्त की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और रूपेश की तलाश में जुटी है।

Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार

ये है पूरा मामला

युवती जेके हॉस्पिटल के पास किराए के मकान में रहती थी। वह रूपेश साहू के साथ 4 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। परिजनों के अनुसार, रूपेश ने शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इससे युवती बेहद तनाव में थी।

उसने एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज ले लिया। रूपेश उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और मुंहबोला भाई बताकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। रूपेश इसके बाद गायब हो गया।

MP Politics : मध्यप्रदेश में फिर किसान कर्जमाफी पर सियासत! मंत्री और पूर्व सीएम आमने- सामने

परिजनों का दर्द

परिजनों का कहना है कि युवती शादी के इंतजार में थी, लेकिन रूपेश के इनकार से वह टूट गई। वे रूपेश पर धोखा देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं।

परिवार सदमे में है और रूपेश पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। परिजनों ने कहा कि युवती का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन धोखे ने सब कुछ छीन लिया।

MP Politics : कांग्रेस का बड़ा आरोप BJP को महात्मा गांधी से तकलीफ, पंचायतों को कर रहे कमजोर

पुलिस की जांच

कोलार पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलते ही मर्ग दर्ज कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने मकान से दवाएं और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस रूपेश साहू की तलाश कर रही है। अगर धोखे या उकसाने का सबूत मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। जांच में लिव-इन रिलेशनशिप की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *