Latest

Bhopal News : 2 साल से फरार इनामी बलात्कारी गिरफ्तार, नीदरलैंड-मोरक्को घूमकर लौटा आरोपी

Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। कोलार रोड थाने में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये इनामी आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माधव प्रकाश अपराध के बाद विदेश भाग गया था और मोरक्को, नीदरलैंड तथा सूरीनाम की यात्राएं कर मौज कर रहा था।

भारत लौटते ही पुलिस ने उसे राजस्थान के जैसलमेर जिले से दबोच लिया। मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और पासपोर्ट नवीनीकरण आवेदन की सूचना से पुलिस को सफलता मिली।

आरोपी पर धारा 376, 366, 354, 506 भादवि और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम की मेहनत से यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल लाया जा रहा है।

Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार

ये है पूरा मामला

घटना 26 फरवरी 2024 की है, जब पीड़िता ने कोलार रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपी माधव प्रकाश ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग पर गलत नजर रखी। प्रकरण क्रमांक 148/24 दर्ज हुआ।

अपराध के बाद आरोपी फरार हो गया और विदेश भाग निकला। वह मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम घूमता रहा। 2 साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। इनामी घोषित होने के बावजूद वह बेखौफ था।

Bhopal Fraud Case : NEET परीक्षा क्लियर करवाकर डॉक्टर बनाने के नाम पर ठगी , फीस के नाम पर दो गुना पैसा वसूला

ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन और सीडीआर का विश्लेषण किया। पता चला कि आरोपी राजस्थान में है और पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है।

पासपोर्ट कार्यालय से सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। जैसलमेर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस की तकनीकी जांच और सतर्कता का नतीजा है।

Pachmarhi Tourism Winter : सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

आरोपी पर गंभीर धाराएं लगी हैं – 376, 376(2), 366, 354, 506 भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट। उसे भोपाल लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *