Latest

Bhopal News : बच गया पर्यावरण! अंधे विकास के नाम पर कटने थे हजारों पेड़ NGT ने लगाई रोक

Bhopal News

हाइलाइट्स

  • विकास के नाम पर भोपाल में काटे जा रहे थे 7000 से अधिक पेड़।
  • NGT ने लगाई पेड़ों की कटाई पर रोक।
  • अयोध्या बाईपास पर सड़क का होना है चौड़ीकरण।

Bhopal News : भोपाल। विकास के नाम पर भोपाल की हरियाली को बचाने की लड़ाई में पर्यावरण प्रेमियों को बड़ी राहत मिली है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अयोध्या बायपास सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में हजारों पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगा दी है।

यह रोक अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगी। इससे भोपाल की ऑक्सीजन और पर्यावरण को बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया है। NHAI को सशर्त 7,871 पेड़ काटने की अनुमति मिली थी, लेकिन मामला NGT में लंबित होने के बावजूद तीन दिनों में 1,500 से ज्यादा पेड़ काट दिए गए थे।

Kuberashwar Dham Rudraksha Festival : आपत्तिजनक वीडियो कांड के बाद पुलिस अलर्ट, होटल संचालकों को सख्त चेतावनी!

प्रोजेक्ट की डिटेल और विवाद

अयोध्या बायपास भोपाल की व्यस्त सड़कों में से एक है। NHAI इसे 4 लेन से बढ़ाकर 10 लेन (6 लेन मुख्य + दोनों तरफ सर्विस लेन) बनाने की योजना पर काम कर रहा है। पहले अनुमान में 10,000 पेड़ काटने थे, लेकिन समिति ने इसे घटाकर 7,871 कर दिया।

अनुमति सशर्त थी, लेकिन कटाई शुरू हो गई। पर्यावरण कार्यकर्ता नितिन सक्सेना और अन्यों की याचिका पर NGT ने रोक लगाई। अगली सुनवाई 8 जनवरी 2026 को होगी। NHAI ने प्रतिपूरक रोपण के लिए 81,000 पौधे लगाने का दावा किया है।

Rajgarh News : जल अर्पण कार्यक्रम में अफसर पहुंचे लेट तो सांसद ने छूए पैर, जानिए फिर क्या हुआ?

पर्यावरण प्रेमियों की चिंता

पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इसे शहर की फेफड़ों पर हमला बताया। भोपाल की हरियाली पहले से कम हो रही है और इतनी बड़ी कटाई से प्रदूषण और गर्मी बढ़ेगी। कांग्रेस ने भी प्रोजेक्ट की आलोचना की और इसे पर्यावरण पर हमला कहा। NGT ने पहले भी ऐसे मामलों में सख्ती दिखाई है।

New Year Party 2026 : नई स्कीम! 500 रुपए की फीस चुकाइए , घर को बार बनाइए

NHAI का पक्ष

NHAI ने कहा कि कटाई न्यूनतम रखी गई और सुरक्षा के लिए जरूरी है। ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। प्रतिपूरक रोपण से पर्यावरण संतुलन बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *