Latest

Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल

Sehore RAF Flag March

Sehore RAF Flag March : मध्य प्रदेश। सीहोर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवेदनशील इलाकों में शांति सुनिश्चित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भोपाल इकाई ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला खुद इस मार्च में शामिल रहे और टीम का नेतृत्व किया। यह फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा।

MP Assembly Special Session : विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, किसान मुद्दों और आर्थिक संकट पर बनेगी रणनीति

RAF ने साम्प्रदायिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों, कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों और अपराधिक गतिविधियों वाले महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने पूरे क्षेत्र की स्थिति की जानकारी भी एकत्रित की ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।

Bhopal News : ईटखेड़ी फायरिंग मामला सुलझा, पुलिस ने शाहबेज-फरदीन का निकाला जुलूस, 7 पर FIR

फ्लैग मार्च थाना कोतवाली और थाना मंडी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक इलाकों में घूमा। इसमें RAF बटालियन की पूरी कंपनी के साथ कोतवाली और मंडी थाने का पुलिस बल बड़ी संख्या में शामिल रहा। SP दीपक शुक्ला ने मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *