Santosh Verma Viral Video : भोपाल। विवादों से घिरे आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने विचारधारा को खत्म करने की बात कही और ईद की नमाज तथा जकात की तारीफ की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में IAS संतोष वर्मा कहते हैं कि उनकी लड़ाई किसी जाति या धर्म से नहीं, बल्कि विचारधारा से है।
उन्होंने जकात तारीफ करते हुए कहा कि, इसमें व्यक्ति अपनी इच्छा से देता है और सुझाव दिया कि कमाई का 15 प्रतिशत समाज को देना चाहिए। साथ ही दलित अधिकारियों को भीख न मांगने का आव्हान किया।
Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले वर्मा ब्राह्मण बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के लिए सुर्खियों में थे, जिस पर ब्राह्मण समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया था। अब इस नए बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अगर विचारधारा की लड़ाई है तो बहन-बेटियां बीच में कहां से आईं। उन्होंने पूछा कि बहन-बेटियों के खिलाफ इतनी आपत्तिजनक टिप्पणी क्यों की गई। वर्मा एक बार नहीं, बार-बार विवादित बयान दे रहे हैं। कांग्रेस बहन-बेटियों की इज्जत पर उंगली उठाने वालों के खिलाफ है। पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस का कहना है कि अगर वर्मा गलत विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे होते तो हम उनका साथ देते, लेकिन उनके बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं। पार्टी ने सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
बता दें कि, संतोष वर्मा पहले भी कई विवादों में रहे हैं। ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था और केंद्र को बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा था। अब यह नया वीडियो फिर से हंगामा खड़ा कर रहा है।
Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वर्मा के बयान सामाजिक विभाजन पैदा कर रहे हैं। वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तेजी से फैल रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यहां देखिये वायरल वीडियो