Latest

Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत

Shivraj Singh Chouhan Security

Shivraj Singh Chouhan Security : भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले नए खुफिया इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। पहले से Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त कर रहे शिवराज सिंह चौहान के लिए अब अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

यह फैसला शुक्रवार देर रात लिया गया। गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं।

इन निर्देशों में कहा गया है कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Bhopal Firing Case : पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, शादी से लौट रहे युवक पर की फायरिंग

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान का सरकारी आवास 74 बंगला क्षेत्र में बी-8 नंबर पर है। यहां पुलिस ने आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगा दी है। देर रात तक पुलिस कर्मी तैनात किए गए और निगरानी बढ़ा दी गई।

इसी तरह दिल्ली में उनके सरकारी निवास के बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। दोनों शहरों में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मिलकर काम कर रहे हैं।

Betul Cyber ​​Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान को लंबे समय से Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें एनएसजी कमांडो और अन्य विशेष सुविधाएं शामिल हैं लेकिन नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने इसे और सख्त बनाने का फैसला किया।

इनपुट की प्रकृति के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह किसी संभावित खतरे की आशंका पर आधारित है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब शिवराज सिंह चौहान केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे कृषि मंत्रालय के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय भी देख रहे हैं।

Ujjain Simhastha 2028 : CM यादव की घोषणा, सिंहस्थ में क्षिप्रा में ही अखाड़े साधु संत और श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए सुरक्षा की जरूरत हमेशा बनी रहती है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *