Latest

Narmadapuram News : माखननगर में चोरों ने उड़ा दिया 15 लाख का नया जॉन डियर ट्रैक्टर, ताला तोड़ रोटावेटर सहित फरार!

Narmadapuram News

Narmadapuram News : नर्मदापुरम। माखननगर थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर कुठारिया में पेट्रोल पंप के पास स्थित ‘संगम एग्रो इक्विपमेंट’ नाम के जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम से चोरों ने ताला तोड़कर एक बिल्कुल नया हरे रंग का जॉन डियर ट्रैक्टर और उससे जुड़ा रोटावेटर चोरी कर लिया।

MP Road Accident : सागर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बम डिस्पोजल स्क्वाड के 4 जवान शहीद, एक गंभीर

शोरूम मालिक अनिल गौर (नर्मदापुरम के मंगलमय विला, कुलामड़ी रोड निवासी) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शोरूम खोला तो पूरा मामला सामने आया। ट्रैक्टर गायब था और शोरूम का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अनिल गौर ने तुरंत माखननगर पुलिस को सूचना दी।

माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि शोरूम के अपने सीसीटीवी कैमरे पिछले कुछ दिनों से बंद चल रहे थे, इसलिए चोरों की कोई फुटेज नहीं मिली।

Pranjal Sharma : ‘जूनियर एल्विश’ बने भोपाल के प्रांजल शर्मा, वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ में मचाई धूम

अब पुलिस पूरे नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर लगे सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रैक्टर को ले जाते हुए कोई सुराग मिल सके।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) (घर-तोड़कर चोरी) और 305(ए) (संगठित रूप से चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। ट्रैक्टर को स्टार्ट करके सीधे हाईवे पर ले गए।

Rajgarh News : हाईवे पर 8 फीट का खुले गड्ढे में कार समेत गिरे 5 युवक, बालाजी दर्शन कर लौटते समय हादसा

पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के जिलों को भी अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय हाईवे किनारे कई शोरूम हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम बहुत कम हैं। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *