Latest

MP SIR : मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा! कांग्रेस ने पकड़े सैकड़ों ‘बाहरी’ नाम, बीएलओ पर गंभीर आरोप

MP News

MP SIR : हरदा। मध्य प्रदेश के हर्दा जिले में नगर पालिका चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता और फर्जीवाड़ा किया गया है। कई ऐसे लोग जिन्होंने हर्दा शहर छोड़े वर्षों बीत गए, उन्हें जानबूझकर वर्तमान वार्डों में मतदाता दिखाया जा रहा है।

Narmadapuram News : माखननगर में चोरों ने उड़ा दिया 15 लाख का नया जॉन डियर ट्रैक्टर, ताला तोड़ रोटावेटर सहित फरार!

कांग्रेस के निर्वाचन प्रभारी संजय जैन और नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कुछ बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने दबाव और प्रभाव में आकर गलत मैपिंग की है। कई मतदाता जो दूसरे वार्डों या दूसरे शहरों में स्थायी रूप से रह रहे हैं, उन्हें जबरन गलत वार्डों में जोड़ा गया है। कुछ मामलों में तो एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज है।

MP Road Accident : सागर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बम डिस्पोजल स्क्वाड के 4 जवान शहीद, एक गंभीर

पार्टी ने दावा किया कि उनके पास हर वार्ड की विस्तृत लिस्ट, पते के प्रमाण और उन लोगों के वर्तमान निवास के सबूत मौजूद हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर निर्वाचन कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो सभी सबूतों के साथ दोषी बीएलओ और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
सभी संदिग्ध नामों की दोबारा फिजिकल सत्यापन कराई जाए
वास्तव में हर्दा में रहने वाले मतदाताओं को ही सूची में रखा जाए

Pranjal Sharma : ‘जूनियर एल्विश’ बने भोपाल के प्रांजल शर्मा, वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ में मचाई धूम

फर्जी एंट्री करने वाले बीएलओ पर तुरंत निलंबन और कानूनी कार्रवाई हो
पूरी मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से फिर से जांचा जाए

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा, “लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हम सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।” जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *