Latest

Bhopal News : मतदाता सूची सफाई में बड़ा खुलासा, 2.28 लाख लोगों का नाम 2003 की सूची में नहीं

MP SIR Update

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची की सफाई का काम निर्धारित समय से चार दिन पहले ही पूरा हो गया। भारत निर्वाचन आयोग ने गणना पत्रक अपलोड करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर रखी थी, लेकिन भोपाल ने यह काम 7 दिसंबर को ही खत्म कर लिया। इसके लिए 2029 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) दिन-रात लगे रहे।

हालांकि अब बड़ी चिंता यह है कि जिले के कुल 21,25,908 मतदाताओं में से करीब 2,28,387 मतदाताओं का नाम साल 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला। इन सभी को अब भारतीय नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज जमा करने होंगे। अगर ये लोग ऐसा नहीं करते हैं तो उनका नाम आने वाली मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

Narmadapuram News : नर्मदा-तवा नदी किनारे खेत में मिली इंसानी खोपड़ी, इलाके में दहशत

सबसे हैरानी की बात यह है कि 4,08,106 मतदाताओं के गणना पत्रक आज तक बीएलओ के पास वापस नहीं आए हैं। इनके नाम कॉलोनियों और बस्तियों की दीवारों पर चस्पा भी किए गए थे, फिर भी लोग नहीं पहुंचे।

जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गणना पत्रक जमा नहीं हुए हैं। वहीं बैरसिया में सबसे कम मामले सामने आए हैं।

Bhopal News : मारपीट का केस छिपाकर लिया था हथियार लाइसेंस, राइफल शूटर साहिब उर्रहमान पर अब FIR दर्ज

अब इन सभी मतदाताओं को एक महीने का मौका दिया गया है। 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति जमा की जा सकती है। इस दौरान अपने क्षेत्र के बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के पास गणना पत्रक और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेज जमा न करने पर नाम स्थायी रूप से हट जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि जिनका रिकॉर्ड 2003 की सूची में नहीं मिल रहा, वे आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र या अन्य नागरिकता प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

Harda News : दो क्रशर मालिकों पर 9.95 करोड़ का जुर्माना, अवैध खनन और स्टाम्प ड्यूटी चोरी में फंसे

इस बीच नरेला विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीएलओ सुपरवाइजर और शिक्षक नेता उपेन्द्र कौशल को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नई मतदाता सूची का टाइमलाइन
12-15 दिसंबर : ड्राफ्ट रोल तैयार
16 दिसंबर : मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन
16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 : दावा-आपत्ति का समय
14 फरवरी 2026 : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *