Latest

Betul News : मोवाड गांव की महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट, अवैध शराब बंद करो वरना उजड़ जाएंगे घर

Demand to stop illegal liquor in Betul

Betul News : बैतूल। आमला थाना क्षेत्र के ग्राम मोवाड की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को सरपंच शेषराव धुर्वे और जायस नेता सोनू धुर्वे के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं और अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा गांव बर्बाद हो जाएगा।

Baba Khatu Shyam Foundation Day : बाबा खाटू श्याम स्थापना दिवस पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, श्वेता कौशिक गाएंगी लाइव भजन

महिलाओं ने बताया कि गांव में दिन-रात कच्ची और अवैध शराब बिक रही है। कई बार थाने और आबकारी विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तो शराब माफिया खुलेआम धमकी देने लगे हैं। उनका कहना था कि शराब की लत की वजह से गांव के सैकड़ों परिवार तबाह हो चुके हैं।

महिलाओं ने दर्द भरी आवाज में बताया, “शाम होते ही पुरुष शराब पीकर घर आते हैं और पत्नी-बच्चों पर हाथ उठाते हैं। घर का राशन, बर्तन, यहां तक कि हमारी मंगलसूत्र और चांदी के जेवर तक बेच दिए जाते हैं। बच्चे भूखे सो रहे हैं और पति शराब के लिए पैसे मांगते हैं।”

Raisen Road Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत पत्नी गंभीर, 108 नहीं आई तो गई दो जानें

सबसे गंभीर आरोप यह लगा कि कुछ शराब माफियाओं ने नशे की हालत में आदिवासी परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। गरीब परिवार विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे।

महिलाओं ने जिला प्रशासन से साफ मांग की है:
मोवाड और आसपास के गांवों में अवैध शराब की सभी भट्टियां तुरंत बंद की जाएं।

VIT College Controversy : VIT में तोड़फोड़-आगजनी के 20 दिसंबर तक कोई क्लास नहीं, सभी छात्रों को भेजा ईमेल
शराब बेचने और बनाने वालों को फौरन गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
गांव में नियमित गश्त और चेकिंग की व्यवस्था हो।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूरे परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर हो जाएंगी। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आबकारी और पुलिस विभाग को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *