Latest

Harda Mandi Maize Prices : मंडी में 2400 MSP के बदले 700-1100 में बिक रही मक्का, गुस्साए किसानों ट्रॉली सड़क पर उलट दी

Harda Mandi Maize Prices

Harda Mandi Maize Prices : हरदा। मक्का के बेहद कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को कृषि उपज मंडी में जमकर हंगामा किया। ग्राम अजनास के किसान कपिल विश्वकर्मा ने तो गुस्से में आकर अपनी मक्का से भरी पूरी ट्रॉली बीच सड़क पर ही पलट दी। इसके बाद दर्जनों किसानों ने नीलामी रोक दी, मंडी प्रशासन और व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। स्थिति बेकाबू होते देख मंडी में पुलिस बुलानी पड़ी।

Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश

कपिल विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी ट्रॉली की पहली बोली मात्र 1100 रुपए प्रति क्विंटल लगी। जब उन्होंने विरोध किया तो व्यापारियों ने उसी ट्रॉली का भाव बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया।

कपिल ने कहा, “यह साफ लूट है। सरकार 2400 रुपए समर्थन मूल्य की बात करती है और यहाँ 700-800 से बोली शुरू होती है। हम मेहनत की कमाई कैसे चलाएं?”

किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन और व्यापारियों की मिलीभगत से उन्हें जानबूझकर कम दाम दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में मक्का 1800-2200 तक बिक रही है, लेकिन हरदा में 1000-1500 से ज्यादा नहीं मिल रहा।

Khilchipur Road Deteriorates : 49 करोड़ की नई सिटी रोड दो साल में ही उखड़ी, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल

मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने सफाई दी कि जिस किसान ने ट्रॉली खाली की, उसकी मक्का में फंगस ज्यादा था, इसलिए कम दाम लगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मक्का 1100 से 1652 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। साथ ही कहा कि अच्छी क्वालिटी की मक्का को बेहतर भाव दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Government Holiday : भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सरकारी छुट्टी, मोमबत्ती-मशाल जुलूस से दी जाएगी श्रद्धांजलि

हालांकि किसान इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि हर बार फंगस-नमी का बहाना बनाकर उन्हें लूटा जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उचित भाव और पारदर्शी नीलामी की गारंटी नहीं मिलेगी, वे मंडी से हटेंगे नहीं। फिलहाल मंडी में तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *