Latest

Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम

Prisoner Prakash dies in Betul jail

Betul Prisoner Dies : मध्य प्रदेश। बैतूल जिला जेल से एक दुखद खबर आई है। शनिवार सुबह सजा काट रहे एक कैदी प्रकाश बाबूराव (42 साल, अमरावती घाट क्षेत्र) की अचानक मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि उसकी रिहाई महज कुछ दिनों बाद होने वाली थी।

प्रकाश को अपने चाचा की गैर-इरादतन हत्या (धारा 304 भाग-2) के मामले में 7 साल की सजा हुई थी। उसने साढ़े पांच साल जेल में काट लिए थे और अच्छे आचरण की वजह से उसे जल्द रिहा किया जाना था। साथी कैदियों ने बताया कि प्रकाश बहुत खुश था। उसने अपने सारे कपड़े-जूते धो-धाकर सुखा लिए थे और घर जाने की पूरी तैयारी कर ली थी।

MP Child Marriage : बाल विवाह के खिलाफ जोरदार मुहिम, राजगढ़ में अब तक रोकी 6 शादियां

जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह प्रकाश जेलकर्मी राकेश पांडे के साथ जेल के बाहर सफाई का काम करने गया था। तभी अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ।

साथी कैदियों और कर्मचारियों ने फौरन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का प्रथम दृष्टया कहना है कि दिल का दौरा (हॉर्ट अटैक) कारण हो सकता है।

Raisen Rape Accused Encounter : रेप आरोपी सलमान ढूंढ रहा था कमरा, SI से छीनी पिस्टल तो पुलिस ने की फायरिंग, एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

प्रकाश को अमरावती घाट बस स्टैंड पर लक्ष्मण नाम के व्यक्ति की मौत के मामले में दोषी ठहराया गया था। घटना गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जेल प्रशासन ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *