Latest

MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Raisen Goharganj Child Rape accused Salman Khan Encounter

MP Minor Rape : भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 21 नवंबर को 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। गुरुवार देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके में चाय की दुकान से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब गौहरगंज पुलिस उसे लेकर जा रही थी, तब रात करीब 3-4 बजे औबेदुल्लागंज के जंगल में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई।

Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें

गाड़ी बदलते समय आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर श्यामराज सिंह की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और भागने की कोशिश की। उसने गोली चलाने की भी कोशिश की। खुद को और साथी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की।

Rape accused Salman Khan Encounter
Rape accused Salman Khan Encounter

इस दौरान सलमान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़

आरोपी 23 साल का सलमान 21 नवंबर की शाम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया था और वहां उसके साथ ज्यादती की थी। बच्ची रोते हुए जंगल से लौटी थी। घटना के बाद से इलाके में भारी गुस्सा था।

Rape accused Salman Khan Encounter
Rape accused Salman Khan Encounter

लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सलमान पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

मामले में इतना दबाव था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 नवंबर को खुद उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और चक्काजाम पर पुलिस की नरमी पर नाराजगी जताई थी। नतीजतन रायसेन के तत्कालीन एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया गया और उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को नया एसपी बनाया गया।

Rape accused Salman Khan Encounter
Rape accused Salman Khan Encounter

वहीं पीड़िता बच्ची अभी भोपाल के एम्स में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी वह आईसीयू में है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सर्जरी में नसों को बायपास करके नई व्यवस्था बनाई गई है।

Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है, इसलिए उसे डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *