Employees Leaves Cancelled Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 135 में आगामी 22 नवंबर (शनिवार) और 23 नवंबर (रविवार) 2025 को सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का अवकाश पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। यह आदेश अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अशोक कुमार डेहरिया ने जारी किया है।
Harda News : करोड़ों की PM आवास मल्टी सालों से अधर में, असामाजिक तत्वों का अड्डा बना परिसर
आदेश के अनुसार, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 का काम बिना रुके चलता रहे, इसलिए सप्ताहांत में भी सभी कर्मचारियों को अपने कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।
सभी को वोटर लिस्ट से जुड़े काम जैसे नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृतकों के नाम हटाना, सुधार करना और फॉर्म भरवाना आदि लगातार करना होगा।
Betul News : गन्ने की ओवरलोड ट्रॉली से टकराई 13 साल की बच्ची, स्कूल से लौटते वक्त हादसे से गई जान
SDM अशोक डेहरिया ने स्पष्ट कहा है कि इन दो दिनों में किसी भी तरह की छुट्टी (CL, EL या कोई और अवकाश) तभी मिलेगी, जब बहुत जरूरी हो और उसकी पूर्व अनुमति खुद SDM साहब से ली जाए। बिना अनुमति कोई कर्मचारी अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इस अभियान में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), पर्यवेक्षक, शिक्षक, पटवारी, राजस्व कर्मचारी और अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 18 साल पूरा कर चुके युवाओं के फॉर्म भरवाने हैं और पुरानी गलत प्रविष्टियों को ठीक करना है।
निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 साल पूरा करने वाले सभी युवाओं का नाम इस बार जोड़ा जाएगा। इसलिए समय बहुत कम है और काम बहुत है। इसी कारण वीकेंड पर भी ड्यूटी लगाई गई है।
कर्मचारियों में इस आदेश को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ ने इसे जरूरी बताया तो कुछ ने कहा कि परिवार के साथ वीकेंड बिताने की योजना पर पानी फिर गया।