Latest

MP SIR News : हरदा में SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन, काटा एक दिन का वेतन

MP SIR News

MP SIR News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गूगल मीट में अनुपस्थित रहने पर 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का कटा वेतन 

ये अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी और 135 हरदा से हैं। टिमरनी क्षेत्र के जिन अधिकारियों का वेतन काटा गया है, उनमें ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल गरीड, पशुपालन विभाग के डॉ. नागेन्द्र पाटिल और धर्मेन्द्र कुमार यादव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, वन विभाग के प्रेमपाल धुर्वे, रामलाल मरापे, बेल सिंह मेहता, सुकुमार सिंह उईके, बोरेलाल धुर्वे और मकड़ाई के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद परते शामिल हैं। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री कल्याण सिंह ठाकुर का भी वेतन काटा गया है।

Narmadapuram Dalit youth attack : दलित युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप

वहीं हरदा विधानसभा क्षेत्र से उप वनक्षेत्रपाल मुन्नालाल मवासी, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी आरएल कुम्हार, सहायक यंत्री संजय इवने, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक विजय सिंह, कृषि विभाग के सहायक संचालक रामकृष्ण मण्डलोई, महिला-बाल विकास के राजा रंगारे, श्रम विभाग के आशीष चौरसिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सचिन रोमड़े और विकासखण्ड स्रोत समन्वयक रमेश पटेल का भी एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागों के प्रमुखों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारियों और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम पूरी गंभीरता से करने को कहें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब इस काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा गलती करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर निर्वाचन नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

MP Cabinet Decision : MP कैबिनेट ने दी 100 करोड़ की सौगात, 13 नए आयुष अस्पताल, बड़वानी में 30 बेड, जानिए बड़े फैसले

कलेक्टर का यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वोटर लिस्ट का सही और समय पर पुनरीक्षण होना बहुत जरूरी है। आने वाले समय में होने वाले किसी भी चुनाव के लिए यह आधार तैयार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *