Latest

Balaghat Naxal Encounter : बालाघाट नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, जनवरी में होने वाली थी शादी

Balaghat Naxal Encounter

Balaghat Naxal Encounter : बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार सुबह नक्सलियों के खिलाफ तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़) के संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए। नक्सलियों की गोली उनके सीने में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Rajgarh News : कुरावर लूटकांड का खुलासा! 4 खतरनाक आरोपी गिरफ्तार, कट्टे-बंदूक-स्कॉर्पियो और 80 हजार बरामद

घटना सुबह करीब 6 बजे की है। खुफिया सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे बालाघाट के बोर तालाब इलाके के घने जंगलों में 15-20 नक्सली छिपे हैं। तीनों राज्यों की हॉक फोर्स और DRG की टीमें मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।

इंस्पेक्टर आशीष शर्मा मध्यप्रदेश की टीम को लीड कर रहे थे। जैसे ही टीम नक्सलियों के ठिकाने के करीब पहुंची, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आशीष शर्मा को गोली लग गई।

Vidisha News : स्कूल भवनों हुए जर्जर, अब पेड़ के नीचे लग रही प्राइमरी के बच्चों की क्लास

आशीष शर्मा मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के बोहानी गांव के रहने वाले थे। 2016 में सब इंस्पेक्टर बने थे। नक्सलियों से पहले कई मुठभेड़ों में बहादुरी दिखाने पर मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया था।

पिछले दो साल में भारत सरकार ने उन्हें दो बार पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया था। सबसे दुखद बात यह है कि उनकी शादी तय हो चुकी थी। जनवरी 2026 में दुल्हन घर आने वाली थी। आज पूरा गांव मातम में डूबा है।

MP SIR News : हरदा में SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन, काटा एक दिन का वेतन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी:

“हॉक फोर्स के वीर सपूत इंस्पेक्टर आशीष शर्मा जी ने नक्सलियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मध्यप्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।”

Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट

नरसिंहपुर के एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना, एएसपी संदीप भूरिया और पुलिस बल शहीद के पार्थिव शरीर को लेने बालाघाट रवाना हो गए हैं। परिवार को अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है, सिर्फ उनके भाई को बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *