Latest

Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी

Sehore News

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को खुलेआम गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया। टेंट कारोबारी युवक प्रवेश परिहार और उनके पिता हरिसिंह परिहार को पहले सड़क पर बदमाशों ने पीटा। जब दोनों इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो वहीं पर फिर हमला हुआ – वो भी पुलिस सिपाही के सामने। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बेखौफ होकर लात-घूंसे बरसा रहे हैं।

Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट

हमलावरों में दीपक परमार, भानु राठौर और नवीन राठौर शामिल थे। थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस ने दीपक परमार और नवीन राठौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी भानु राठौर अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

घटना से गुस्साए जाटव समाज के सैकड़ों लोग SP कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने फरार आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और मामले में SC-ST एक्ट सहित सख्त धाराएं लगाने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा।

Sehore News : सीहोर में वोटर लिस्ट रिवीजन समस्या, 2003 की 21 साल पुरानी सूची में नाम ढूंढना नामुमकिन

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने कहा, “मामले में धाराएं बढ़ा दी गई हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।” प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 24-48 घंटे में भानु राठौर को नहीं पकड़ा गया तो पूरा समाज भोपाल CM हाउस के सामने धरना देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *