Latest

MP Road Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने SDM अंबिकेश सिंह की गाड़ी को मारी टक्कर, कमर-सिर में गंभीर चोट

MP Road Accident

MP Road Accident : बांधवगढ़। मध्य प्रदेश के नौरोजाबाद बायपास पर रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार- सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को हिला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्थानीय एसडीएम अंबिकेश सिंह के वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। धक्के की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एसडीएम सिंह को कमर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके ड्राइवर को हाथों में चोट लगी। घटना रात करीब 10 से 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में नवंबर में ही कड़ाके की ठंड, भोपाल-इंदौर में रिकॉर्ड टूटे, जानिये आज के मौसम का हाल

जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, एसडीएम अंबिकेश सिंह अपने ड्राइवर अनिल के साथ पाली क्षेत्र की ओर जा रहे थे। नौरोजाबाद बायपास पर रेलवे स्टेशन के पास अचानक सामने से तेज गति से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनके वाहन को जोरदार धक्का दे दिया। टक्कर इतनी प्रबल थी कि एसडीएम की गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चूर-चूर हो गया। स्कॉर्पियो का आगे का बंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के वक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी, लेकिन आसपास घूम रहे कुछ लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर फंसे एसडीएम और ड्राइवर को बाहर निकाला।

MP News : सांदीपनि सीएम राइज स्कूल ड्रीम प्रोजेक्ट संकट में, 40 साल पुरानी लीज खत्म, फंसे 4.5 करोड़

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया और प्रशासन को सूचना दी। दुर्भाग्य से, स्कॉर्पियो का ड्राइवर और उसके साथी मौके से फरार हो गए। गाड़ी को छोड़कर वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एसडीएम अंबिकेश सिंह की तुरंत जांच की। सीटी स्कैन में कमर की हड्डी में फ्रैक्चर और सिर में आंतरिक चोट की पुष्टि हुई। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

ड्राइवर अनिल के हाथों में गहरी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। दोनों घायलों की हालत स्थिर है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Harda Celebratory Firing : BJP नेता संतुलाल सूर्यवंशी की हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नौरोजाबाद थाना पुलिस ने स्कार्पियो के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है। उसके बारे में समीपस्थ क्षेत्रों में पतासाजी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *