Latest

Liquor Shop Fire : शराब दुकान में बदमाशों ने फेंका पेट्रोल बम, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

Raisen Liquor Shop Fire

Liquor Shop Fire : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में शराब के अवैध कारोबार और आपसी रंजिश ने एक बार फिर खतरनाक रूप दिखाया है। बरेली थाना क्षेत्र के खरगोन गांव में बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे एक शराब की दुकान को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करने की सनसनीखेज वारदात हुई। बोलेरो गाड़ी में सवार चार-पांच बदमाशों ने दुकान के शटर पर पेट्रोल की बोतलें फेंकीं और माचिस जलाते ही भाग निकले। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई।

IIT Student Death Protest : IIT भिलाई में MP छात्र की रहस्यमय मौत, पुलिस ने रोका कैंडल मार्च, परिजन बोले- लापरवाही ने छीनी जिंदगी

जब आग लगाई गई, उस वक्त दुकान के अंदर दो सेल्समैन गहरी नींद में थे। अचानक लपटें और धुएं की गंध से दोनों की नींद टूटी। घबराए हुए दोनों ने फौरन दरवाजा खोला और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

अगर दस-पंद्रह सेकंड और देर होती तो दोनों जिन्दा जल जाते। बाहर निकलते ही उन्होंने चीख-पुकार मचाई। आसपास के लोग दौड़े आए और बाल्टी-बाल्टी पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

Harda Road Accident : तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, 6 फीट उछला बुजुर्ग, तीन स्कूली बच्चे भी घायल

शराब दुकान के मैनेजर राजीव रघुवंशी ने बताया कि हमलावरों की नीयत सिर्फ नुकसान पहुंचाने की नहीं, जान लेने की थी। उन्होंने कहा, “लाखों रुपये की शराब की बोतलें, फ्रिज, काउंटर सब जल गया। कुल मिलाकर 8-10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।” राजीव ने तुरंत बरेली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी दुकान के ठीक सामने रुकती है। उसमें से चार लोग उतरते हैं, दो लोग हाथ में प्लास्टिक की बोतलें लिए दिखते हैं।

वे पेट्रोल छिड़कते हैं, आग लगाते हैं और 10 सेकंड के अंदर ही गाड़ी में सवार होकर फरार हो जाते हैं। फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Rajgarh News : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दूर करें, 1950 टोल फ्री नंबर जारी, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू

बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बोलेरो का नंबर और बदमाशों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, सिर्फ बाहर का शटर और कुछ सामान जला है।

फिर भी हम पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं।” पुलिस को शक है कि यह किसी पुरानी रंजिश या अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी को लेकर किया गया हमला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *