Betul Bear Attack : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इंसान और जंगल के बीच की जंग एक बार फिर सामने आई है। भैंसदेही थाना क्षेत्र के सालेईढाना गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे मक्का तोड़ रहे किसान कालिया माओसकर (45) और उनके बेटे प्रदीप माओसकर (21) पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। मादा भालू और उसका शावक पास के घने जंगल से निकलकर खेत में घुस आए और सीधे कालिया पर टूट पड़े।
MP AYUSH Stray Vacancy Round 2025 : 13 से 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 1500+ सीटें अभी भी खाली
पास में ही काम कर रहे प्रदीप ने पिता की चीख सुनी तो दौड़ा-दौड़ा आया। उसने फौरन एक मोटी लकड़ी उठाई और भालुओं पर टूट पड़ा। भालू ने गुस्से में प्रदीप पर भी पंजे चलाए। इसके बाद शुरू हुआ करीब आधे घंटे का खौफनाक संघर्ष।
प्रदीप ने हिम्मत नहीं हारी। वह एक हाथ से लकड़ी चलाता रहा और दूसरे हाथ से पिता को भालुओं के चंगुल से खींचता रहा। आखिरकार भालू थककर जंगल की ओर भाग गए।
Bhopal News : किसान से 20 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताय वरिष्ठ IAS अधिकारी का साला
हमले में कालिया की कमर के नीचे गहरे घाव हो गए, जबकि प्रदीप के हाथ-पैर, पीठ और चेहरे पर पंजों के निशान और गहरी सूजन आ गई। दोनों की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े आए।
उन्होंने किसी तरह पिता-पुत्र को भालुओं से अलग किया और 108 एंबुलेंस बुलाई। पहले भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों अभी भी ICU में भर्ती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मादा भालू ने अपने शावक की सुरक्षा में यह हमला किया। विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।
ग्रामीणों को शाम 5 बजे के बाद खेतों या जंगल किनारे अकेले न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही भालुओं की मूवमेंट पर निगरानी के लिए पिंजरे और कैमरे लगाए जा रहे हैं।
Bhopal News : फर्जी कान की विकलांगता सर्टिफिकेट से MBBS सीट हड़पने की कोशिश, 6 गिरफ्तार
गांव में प्रदीप की बहादुरी की चर्चा हर तरफ है। लोग कह रहे हैं, “अगर प्रदीप न होता तो कालिया भाई को कोई नहीं बचा पाता।” प्रदीप की मां और बहन अस्पताल में रोते-बिलखते बेटे-भाई की सलामती की दुआ मांग रही हैं।