Sehore News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक नवविवाहित जोड़े को अपनी जान का खतरा सता रहा है। वधू पक्ष के लोगों से लगातार धमकियां और हमले के डर से परेशान यह जोड़ा अपनी सुरक्षा की मांग लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गया।
वहां उचित आश्वासन न मिलने पर दोनों पति-पत्नी कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले समझाइश के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आवेदन ले लिया। इसके बाद जोड़ा घर लौट गया।
Minor Rape Case : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र से दबोचा, चंद्रपुर में छिपा था शातिर बदमाश
यह मामला अहमदपुर थाना क्षेत्र के बाजार गांव का है। यहां रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर योगेश शर्मा ने 5 मई को बैरसिया के गुनगा थाना क्षेत्र के कालरा गांव की अंजलि शर्मा से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था।
दोनों की शादी से अंजलि के घरवाले बेहद नाराज हो गए। योगेश का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार उन्हें फोन करके धमका रहे हैं और जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं।
योगेश ने बताया कि 9 सितंबर को वधू पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर आए। इन लोगों ने उनके चाचा महेंद्र शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP News : IIT भिलाई में नर्मदापुरम के छात्र की रहस्यमय मौत, छात्रों ने देर रात तक किया हंगामा
इस घटना की एफआईआर अहमदपुर थाने में दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और जोड़े का पीछा कर रहे हैं। डर के मारे योगेश और अंजलि रात में सो नहीं पाते।
परेशान होकर नवविवाहित जोड़ा एसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी और खुद को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। जब तुरंत कोई जवाब नहीं मिला तो दोनों धरने पर बैठ गए।
एसपी कार्यालय में यह नजारा देखकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाया और लिखित आवेदन लिया। अंत में सुरक्षा का आश्वासन देकर उन्हें घर भेजा गया।