Bhopal Ijtema : भोपाल। आगामी तब्लीगी इज्तिमा को सफल बनाने के लिए भोपाल जमीयत उलमा मध्यप्रदेश ने नगर निगम और रेलवे प्रशासन से गुहार लगाई है। मीडिया प्रभारी हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने कहा कि देशभर से लाखों जायरीन आएंगे। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसलिए पुराने शहर की टूटी-फूटी सड़कें तुरंत दुरुस्त की जाएं। ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत बनाई जाए। इज्तिमा शुरू होने से पहले सभी काम पूरे हो जाएं।
MP Congress on SIR : कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, SIR को बताया ‘वोट चोरी’ की साजिश
हाजी इमरान ने बताया कि पुराने भोपाल की ज्यादातर सड़कें और गलियां खस्ता हाल हैं। हर तरफ गड्ढे भरे पड़े हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। रात में अंधेरा छा जाता है।
नगर निगम से मांग की गई कि इज्तिमा स्थल तक के मुख्य रास्तों के साथ अंदरूनी गलियों का डामरीकरण और पैच वर्क कराया जाए। सड़कें चिकनी और सुरक्षित हों, ताकि वाहनों की आवाजाही आसान रहे।
विशेष रूप से बुधवारा, भारत टॉकीज, जहांगीराबाद, रॉयल मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, शाहजहांनाबाद, इब्राहिमपुरा और स्टेट बैंक चौराहा जैसे इलाकों पर फोकस करने को कहा गया। ये क्षेत्र जायरीन के आने-जाने के प्रमुख रूट हैं। यहां की गलियां सुधारें जाएं, तो मेहमानों को राहत मिलेगी। हाजी इमरान ने चेतावनी दी कि अगर काम नहीं हुए, तो लाखों लोग परेशान होंगे।
MP News : सीहोर में मेडिकल दुकानों पर छापा, 6 दुकानों से दवाओं के लिये सैंपल
रेलवे प्रशासन से भी बड़ी मांगें की गईं। भोपाल रेल मंडल डीआरएम को पत्र लिखकर कहा गया कि इज्तिमा के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। सभी प्रमुख रूटों की ट्रेनों में स्पेशल कोच जोड़े जाएं।
स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएं। आरक्षित और अनारक्षित दोनों के लिए अलग-अलग काउंटर हों। अगर मुमकिन हो तो स्टेशन के बाहर अस्थायी काउंटर बनाए जाएं। लंबी लाइनों से जायरीन बच सकें।
MP News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 शहरों में लगेंगे 1,100 टन क्षमता वाले बायोगैस संयंत्र
तब्लीगी इज्तिमा भोपाल का बड़ा धार्मिक आयोजन है। हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं। इस बार भी भारी भीड़ की उम्मीद है। जमीयत उलमा ने समय रहते तैयारी करने की अपील की।
नगर निगम और रेलवे ने अभी कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया, लेकिन प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुराने शहर में सफाई और मरम्मत के काम तेज करने के संकेत मिल रहे हैं।