Latest

MP Road Accident : बड़वानी में सुबह-सुबह सड़क हादसा, ड्राइवर के ब्रेक लगाते ही पलटी स्लीपर बस, 16 घायल

MP Road Accident

MP Road Accident : बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अंजड़-ठीकरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मंडवाड़ा और मनवाड़ा के बीच भोपाल से बड़वानी आ रही स्लीपर बस अचानक पलट गई। बस में करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को तुरंत अंजड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल बड़वानी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी दिखाई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ।

Makka Procurement : बारिश के कारण बंद हुई मक्का खरीदी फिर होगी शुरू, किसानों से सूखी उपज लाने की अपील

जानकारी के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में अंजड़ क्षेत्र से गुजर रही थी। सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए जोर से ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही बस अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे झुक गई और फिर पलटकर गिर पड़ी।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। कई यात्री सो रहे थे। झटके से सब जाग उठे। चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस और 108 एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस की टीमें जल्दी पहुंचीं। घायलों को वाहनों में लादकर अस्पताल भेजा गया।

Betul Gang Rape Case : नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, लिफ्ट के बहाने स्कॉर्पियो में ले जाकर दरिंदों ने लूटी आबरू, दो आरोपी गिरफ्तार

हादसे का चश्मदीद नानपुर निवासी यात्री मोहन मंडलोई ने बताया कि सुबह सभी यात्री गहरी नींद में थे। तभी जोरदार झटका लगा। बस एक तरफ झुकी और पलट गई। रफ्तार ज्यादा होने से नियंत्रण खो गया।

प्रशासन ने हादसे की खबर मिलते ही तत्परता दिखाई। एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, तहसीलदार हितेंद्र भावसार, सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन डॉ. अनीता सिंगारे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने उपचार की निगरानी की। कोतवाली पुलिस अस्पताल में तैनात रही। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी।

CM Mohan Yadav Announcement : MP स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, ‘ओंकारेश्वर अभ्यारण्य’ की घोषणा

एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि जानवर को बचाने के दौरान ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। 16 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी खतरे से बाहर हैं। लेकिन कुछ को और जांच की जरूरत है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चालक का बयान लिया जाएगा। अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *