Latest

Makka Procurement : बारिश के कारण बंद हुई मक्का खरीदी फिर होगी शुरू, किसानों से सूखी उपज लाने की अपील

Makka Procurement Resumes in Harda Mandi

Makka Procurement Resumes in Harda Mandi : हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। मक्का की खरीदी सोमवार यानी 3 नवंबर से फिर शुरू हो जाएगी। बेमौसम बारिश की वजह से 28 अक्टूबर से यह प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी।

अब मौसम साफ होने के बाद मंडी प्रशासन ने दोबारा खरीदी खोलने का फैसला लिया है। यह निर्णय ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के आवेदन पर आधारित है। एसोसिएशन ने मौसम ठीक होने की पुष्टि की और खरीदी फिर चालू करने की मांग की। मंडी प्रशासन ने इसे स्वीकार कर लिया।

Betul Gang Rape Case : नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, लिफ्ट के बहाने स्कॉर्पियो में ले जाकर दरिंदों ने लूटी आबरू, दो आरोपी गिरफ्तार

हाल ही में हुई भारी बारिश ने मक्का की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया था। खेतों में खड़ी फसल भीग गई। कटाई के बाद भी मक्का में ज्यादा नमी आ गई। नमी वाली मक्का की गुणवत्ता कम हो जाती है। ऐसे में व्यापारियों ने खरीदी रोक दी। उन्होंने कहा कि नम मक्का स्टोर करने में दिक्कत होती है।

कीड़े लगने का खतरा रहता है। दाम भी कम मिलते हैं इसलिए 28 अक्टूबर से मंडी में मक्का की बोली बंद कर दी गई। किसान परेशान थे। उनकी फसल गोदामों में पड़ी सड़ने की कगार पर थी। कई किसानों ने मंडी प्रशासन से जल्द खरीदी शुरू करने की गुहार लगाई।

Abhyudaya Madhya Pradesh : भोपाल में आज सिंगर हंसराज रघुवंशी की होगी प्रस्तुति, विक्रमादित्य महानाट्य का होगा मंचन

मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लिखित आवेदन दिया। इसमें कहा गया कि अब बारिश रुक चुकी है। मौसम सूखा हो गया है। इसलिए 3 नवंबर से मक्का की खरीदी फिर शुरू की जाए। मंडी प्रशासन ने मौसम की जांच की। व्यापारियों से बातचीत की। फिर फैसला सुनाया।

सचिव ने कहा कि खरीदी सुबह से शुरू होगी। सभी पुराने नियम लागू रहेंगे। लेकिन किसानों से विशेष अपील की गई है। वे अपनी मक्का को अच्छी तरह साफ करें। पूरी तरह सूखा लें। फिर ही मंडी लेकर आएं। इससे गुणवत्ता बनी रहेगी। उचित दाम मिलेगा। नमी वाली फसल को व्यापारी नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *