PM Modi on Andhra Temple Stampede : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हादसे में पीड़ितों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल जल्द स्वस्थ हों।”
Pained by the stampede in Venkateswara Swamy Temple in Srikakulam, Andhra Pradesh. My thoughts are with those who have lost their near and dear ones. I pray that the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who…
— PMO India (@PMOIndia) November 1, 2025
Venkateswara Swamy Temple Stampede : वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत
दरअसल, आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से लगभग 8- 9 श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंची थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोगों की मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। राज्य के कृषि मंत्री के अत्चान्नाडू भी घटना स्थल पर हैं।