Latest

MP Soldier Suicide : SAF जवान आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा, सास-ससुर, पत्नी और साले का बताया जिम्मेदार

MP Crime News

MP Soldier Suicide : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में 25वीं बटालियन एसएएफ के कांस्टेबल लोचन सिंह यादव ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देहात थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर पत्नी प्रीति यादव, ससुर रामकरण यादव, सास और साले को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

MP Viral Video : 15 साल का हिसाब मांगने पर किसान पर भड़के पूर्व मंत्री, तुम जैसे एलिमेंट कर रहे जनता का सत्यानाश…

लोचन (32) वैदिक बिहारी कॉलोनी में रहते थे। मंगलवार रात घर पर अकेले थे। सुबह 5 बजे उन्होंने व्हाट्सएप पर परिजनों को मैसेज भेजा: “मैं पत्नी प्रीति, सास, ससुर और साले की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा रहा हूं। मेरी लाश पर इनकी छाया भी न पड़े।”

दूसरे दिन सुबह 10 बजे जब बहन-भाई पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। लोचन फंदे पर लटके मिले। कमरे में सुसाइड नोट भी था: “प्रीति यादव, रामकरण यादव ने इतना परेशान किया। इनकी वजह से जान दे रहा हूं। जय हिंद।”

MP News : मऊगंज हिंसा मामले में प्रमुख सचिव, DGP और अन्य को उच्च न्यायालय का नोटिस

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मृतक का मोबाइल जांच और छानबीन के लिए अपने पास रख लिया। देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने कहा, “सुसाइड नोट और मैसेज से प्रताड़ना का मामला साबित हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस टीमें तलाशी करने में लगी हैं।” पड़ोसियों ने बताया, “रात में कुछ लोग आए थे और सुबह से दरवाजा बंद था। दीवाली पर पत्नी गांव गई थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *