MP Weather Today : भोपाल। मध्य प्रदेश के सीमावर्ती, मध्य और उत्तर के कुछ शहरों में तीन साइक्लोनिक सिस्टम का असर जारी है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अरब सागर का डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में बने ‘मोंथा’ तूफान और एक अन्य चक्रवाती सर्कुलेशन से अगले 24 घंटों में पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में बारिश होगी। कुछ जिलों में अति भारी वर्षा का अनुमान है। बाकी जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक रहेगी।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्रन ने कहा कि गुरुवार को अरब सागर डिप्रेशन का असर कम होगा। लेकिन ‘मोंथा’ तूफान दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में भारी बारिश लाएगा। यह 7 जिलों में अति तेज वर्षा करेगा। 14 जिलों में तेज बारिश संभव। शुक्रवार से तीनों सिस्टम कमजोर पड़ेंगे। लेकिन गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी जारी रहेगी। अगले सप्ताह ये सिस्टम फिर सक्रिय हो सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई कि फसल कटाई जल्द पूरी करें।
MP Weather Today : ‘मोंथा’ साइक्लोन साथ बारिश के दो सिस्टम एक्टिव , 11 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
आज कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर में अधिकांश जगह तेज वर्षा। बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक। तापमान में गिरावट रहेगी।
गुरुवार, 30 अक्टूबर का पूर्वानुमान
6 जिलों में अति भारी वर्षा: सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर। 12 जिलों में भारी: झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट। ‘मोंथा’ तूफान का मुख्य असर पूर्वी MP में।
शुक्रवार, 31 अक्टूबर का पूर्वानुमान
3 जिलों में भारी बारिश: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली। 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी: झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बड़वानी। सिस्टम कमजोर होने से वर्षा घटेगी।
शनिवार, 1 नवंबर का पूर्वानुमान
12 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी: झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल। बाकी जगहों पर मौसम साफ।
MP News : बुंदेलखंड को हवाई सौगात, जबलपुर से दमोह-खजुराहो तक हेलीकॉप्टर सेवा
रविवार, 2 नवंबर का पूर्वानुमान
पश्चिमी और दक्षिणी 7 जिलों में हल्की बूंदाबांदी: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा। अन्य हिस्सों में सामान्य मौसम।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि भारी बारिश से बाढ़ का खतरा हो सकता है। नदियों के किनारे सतर्क रहें। IMD के अनुसार, ‘मोंथा’ तूफान आंध्र प्रदेश में कमजोर हो गया। लेकिन इसका असर MP के पूर्वी जिलों में रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंड भी बढ़ेगी।