MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष NEET UG 2025-26 काउंसलिंग के दो राउंड पूरे होने के बाद आयुर्वेद (BAMS) कोर्स में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली और मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग से मान्यता प्राप्त शासकीय, स्वशासी और निजी आयुर्वेद महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए कुल 2,089 BAMS UG सीटें अभी उपलब्ध हैं। इनमें 32 निजी कॉलेजों की 2,058 और 7 शासकीय कॉलेजों की 31 सीटें शामिल हैं। दो राउंड काउंसलिंग में निजी कॉलेजों में केवल 859 सीटें भर पाईं।
मध्य प्रदेश में आयुष NEET UG काउंसलिंग का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया जा रहा है। राज्य में कुल 3,400 से अधिक BAMS सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें निजी कॉलेजों की 2,917 और शासकीय कॉलेजों की 475 शामिल हैं।
7 शासकीय आयुर्वेद कॉलेज भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर, उज्जैन और बुरहानपुर में संचालित हैं। तीसरे राउंड की काउंसलिंग चल रही है। 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सीट आवंटन के बाद छात्र 29-30 अक्टूबर तक प्रवेश लेंगे। स्टेट कोटा के लिए आवंटन 3 नवंबर को होगा और प्रवेश 4-6 नवंबर तक।
Newborn baby girl stolen : जिला अस्पताल से नवजाता बेटी चोरी, आशा कार्यकर्ता बनकर महिला फरार
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि काउंसलिंग के CLC (क्लीन एंड लीन) राउंड तक सभी सीटें भरने की उम्मीद है। MBBS के बाद BAMS छात्रों की दूसरी पसंद बन गया है। आयुष विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आयुर्वेद के अलावा होम्योपैथी (BHMS), यूनानी (BUMS) और BNYS UG कोर्स के लिए भी यही शेड्यूल है। तीसरे राउंड में AIQ प्रवेश 29-30 अक्टूबर, स्टेट कोटा 4-6 नवंबर तक।
खाली सीटों का विवरण
– निजी आयुर्वेद कॉलेज: 32 कॉलेजों में 2,058 सीटें खाली। दो राउंड में 859 भरीं।
– शासकीय आयुर्वेद कॉलेज: 7 कॉलेजों में 31 सीटें खाली।
– कुल: 2,089 BAMS UG सीटें।

अन्य आयुष कोर्स के लिए शेड्यूल (BHMS, BUMS, BNYS)
– AIQ प्रवेश: 29-30 अक्टूबर 2025
– स्टेट कोटा प्रवेश: 4-6 नवंबर 2025
वर्जन
संभावना है कि नीट आयुष काउंसलिंग 2025-26 के सीएलसी राउण्ड तक आयुर्वेद यूजी की सारी सीटें भर जावेंगी। एमबीबीएस के बाद बीएएमएस में प्रवेश छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी च्वाइश बन गई है।
— डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता — आयुष मेडिकल एसोसिएशन
आयुर्वेद बीएएमएस के अलावा आयुष के अंतर्गत होम्योपैथी बीएचएमएस, यूनानी बीयूएमएस व बीएनवायएस यूजी के लिये भी यही आयुर्वेद के समान शेड्यूल है जिसकी तीसरे राउण्ड की काउंसलिंग जारी है जिसमें ऑल इण्डिया कोटा के अंतर्गत तीसरे राउण्ड के तहत प्रवेश 29 से 30 अक्टूबर तक तथा स्टेट कोटा के अंतर्गत 04 से 06 नवंबर तक प्रवेश होंगे। सटीक जानकारी के लिये आवेदक स्वयं ayush.mponline.gov.in या Ayush counselling 2025 से जुड़े रहें।

