MP News : MP वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शौकत मोहम्मद खान को BJP ने किया निष्कासित, फर्जीवाड़े और समानांतर बोर्ड चलाने के आरोप

Former MP Waqf Board Chairman Shaukat Mohammad Khan Expelled from BJP

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता शौकत मोहम्मद खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने शौकत पर समानांतर वक्फ बोर्ड चलाने, फर्जी कागजात तैयार करने और कोर्ट में गलत शपथ पत्र दाखिल करने के गंभीर आरोपों का हवाला देते हुए निष्कासन का आदेश जारी किया।

आदेश में कहा गया है, “आपके आपराधिक कृत्यों की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आपको संगठन की मर्यादा, सभ्यता और दायित्वों के प्रतिकूल आचरण के कारण भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।” उज्जैन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

MP News : बुंदेलखंड को हवाई सौगात, जबलपुर से दमोह-खजुराहो तक हेलीकॉप्टर सेवा

शौकत खान पर धारा 420 समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। आरोप है कि उन्होंने समानांतर वक्फ बोर्ड चलाते हुए फर्जी दस्तावेज बनाए और कोर्ट में गलत शपथ पत्र दाखिल किए। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपे हुए हैं। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा, “जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नकद इनाम मिलेगा।”

शौकत खान का पुराना कनेक्शन

शौकत लोधी समुदाय से हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में सक्रिय थे। 2020 में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने। लेकिन विवादों में रहे। 2023 में वक्फ बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। समानांतर बोर्ड चलाने का केस दर्ज हुआ। उज्जैन में कई वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे का आरोप। कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने से मामला गरमाया। भाजपा ने पहले चेतावनी दी, लेकिन अब निष्कासन।

MP News : फूड डिलीवरी बॉय बनकर शराब तस्करी, पुलिस ने 2 युवक के साथ की देसी शराब जब्त

पुलिस ने कहा कि शौकत का गिरोह वक्फ जमीनों पर कब्जा करता। फर्जी कागज बनाकर कोर्ट में दावा करता। उज्जैन में कई केस चल रहे। इनाम घोषणा के बाद तलाश तेज कर दी गई है। भाजपा ने कहा कि पार्टी मर्यादा का पालन करती। शौकत का आचरण संगठन के खिलाफ। कांग्रेस ने स्वागत किया। कहा, “भाजपा में भ्रष्टाचारियों की भरमार। देर आई दुरुस्त आई।”

BJP Expels Ex-Waqf Board Chairman Shaukat Mohammad Khan From Party

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *