MP News : फूड डिलीवरी बॉय बनकर शराब तस्करी, पुलिस ने 2 युवक के साथ की देसी शराब जब्त

Alcohol smuggling in food delivery boxes

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक अनोखे तरीके से शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। फूड डिलीवरी कंपनी की ड्रेस पहनकर दो युवक अवैध शराब की होम डिलीवरी कर रहे थे। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर रांझी पुलिस ने कार्रवाई की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा भाग निकला। जब्त शराब की मात्रा 339 पाव (लगभग 84 लीटर) है। यह घटना पुलिस को भी हैरान करने वाली है।

MP SIR Controversy : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला- वोटर लिस्ट से आदिवासी वोट ‘काटने’ की BJP की साजिश, 50 लाख प्रभावित

रांझी थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम से मड़ई की ओर स्कूटी सवार दो युवक जा रहे थे। दोनों ने फूड डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहन रखी थी। सड़क पर पुलिस चेकिंग देखते ही उनके चेहरे के हावभाव बदल गए। पुलिस ने संदेह होने पर उन्हें रोका। एक युवक भाग गया, लेकिन दूसरे को पकड़ लिया। बैग की तलाशी में जूते के पैकेट में छिपी देसी शराब की क्वार्टर मिलीं। पुलिस ने 339 पाव शराब जब्त की।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया, “मुखबिर से सूचना मिली कि शोभापुर इलाके में दो युवक डिलीवरी ड्रेस में बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर शराब ले जा रहे हैं। दबिश दी तो पुलिस देखकर वे जीआईएफ फैक्ट्री वाली गली में भागे।

MP News : मंदसौर में नकली नोटों का नया अड्डा, अफीम तस्करी के बाद अब जाली मुद्रा का खेल, 3 गिरफ्तार

एक को गांधी मैदान के पास पकड़ा। दूसरे की तलाश जारी।” पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अभय उर्फ अंशु जायसवाल (संजय नगर, अधारताल) बताया। भागने वाले की पहचान देबू अन्ना (भड़पुरा, शोभापुर) हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों ज्यूपिटर स्कूटी से ज्यूपिटर वाहन से शराब ले जाते थे। देबू 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देता था। दो बोरी में 250 पाव और डिलीवरी बैग में 89 पाव शराब मिली। जूते के पैकेट में छिपाकर काम करते थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया। फिलहाल पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *