MP News : बुंदेलखंड को हवाई सौगात, जबलपुर से दमोह-खजुराहो तक हेलीकॉप्टर सेवा

Bundelkhand helicopter service

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को जल्द हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को घोषणा की कि जबलपुर से दमोह के कुंडलपुर, बांदकपुर, छतरपुर, ओरछा और खजुराहो तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह सुविधा तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित होगी। प्रोफॉर्मा तैयार होते ही सेवा शुरू हो जाएगी।

MP News : फूड डिलीवरी बॉय बनकर शराब तस्करी, पुलिस ने 2 युवक के साथ की देसी शराब जब्त

मंत्री लोधी ने कहा, “बुंदेलखंड तीर्थ और पर्यटन स्थलों से भरा है। लेकिन सड़कों की कमी से पर्यटक परेशान होते हैं। हवाई जहाज से जबलपुर पहुंचने वालों को कुंडलपुर-बांदकपुर के लिए हेलीकॉप्टर मिलेगा। दमोह से खजुराहो-ओरछा तक भी सेवा चलेगी।” इसका मकसद पर्यटन बढ़ाना और स्थानीय लोगों को रोजगार देना है। बुंदेलखंड कृषि आधारित क्षेत्र है। पर्यटन से आय बढ़ेगी।

हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ
पर्यटक कम समय में कई स्थल घूमेंगे।
बुजुर्ग-दिव्यांग का लंबा सफर आसान होगा।
स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
सरकार को पर्यटन से राजस्व वृद्धि होगी।

MP SIR Controversy : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला- वोटर लिस्ट से आदिवासी वोट ‘काटने’ की BJP की साजिश, 50 लाख प्रभावित

पर्यटन मंत्री लोधी ने कहा, “जिनके पास समय कम है, वे भी घूम सकेंगे। सड़कें खराब होने से होने वाली असुविधा खत्म।” जबेरा विधायक लोधी ने बुंदेलखंड के पर्यटन खजाने का जिक्र किया। खजुराहो यूनेस्को साइट, ओरछा किले, कुंडलपुर धार्मिक केंद्र। लेकिन पहुंच की समस्या। हेलीसेवा से पर्यटन में उछाल आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *