Latest

Chhath Pooja 2025 : छठ महापर्व का समापन, CM मोहन यादव ने विक्रम सरोवर पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

CM Mohan Yadav in Ujjain Chhath Pooja 2025

CM Mohan Yadav in Ujjain Chhath Pooja 2025 : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिहार मूल के लोगों ने मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूर्ण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस पूजा में शामिल हुए। विक्रम सरोवर पर सूर्योदय से पहले व्रती पहुंचे। उन्होंने दूध, जल और प्रसाद से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। संतान की लंबी उम्र, परिवार में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश और देश की सुख-शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं। CM ने उज्जैन में छठ मैया और सूर्य उपासना की परंपरा निभाई। पूजन और आरती की। प्रदेश की जनता और मिथिलावासियों को छठ व्रत पूर्णता की शुभकामनाएं दीं।

चार दिन का छठ महापर्व

छठ पूजा नहाय-खाय से शुरू होती है। सूर्य को अर्घ्य देकर खत्म होती है। इस साल 26 अक्टूबर को खरना। 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य। 28 अक्टूबर को प्रातः अर्घ्य के साथ समापन हुआ।

तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। महिलाएं बांस के सूप में फल, गन्ना, चावल के लड्डू, ठेकुआ रखती हैं। जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित करती हैं। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा होता है।

शिप्रा नदी के रामघाट और विक्रम विश्वविद्यालय परिसर के विक्रम सरोवर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजन के बाद CM डॉ. मोहन यादव कालिदास अकादमी में भाजपा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संगोष्ठी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *