Latest

Narmadapuram Crime News : लव मैरिज के बाद पति की हंसिया से हत्या, 5 बच्चों को लेकर मायके भागी सेवंतीबाई

MP Crime News

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के रोना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया। लव मैरिज के बाद शराब की लत में डूबे पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी सेवंतीबाई ने हंसिया से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया। फिर 5 बच्चों को लेकर मायके चली गई। पुलिस ने सेवंतीबाई को गिरफ्तार कर लिया।

Rajgarh News : इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा, काम लापरवाही पर सीईओ की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, रोना गांव में खेत मजूर राजू धुर्वे (32) का शव दो दिन पहले धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। गले पर गहरे घाव थे। श्वास नली कटने से मौत हुई। घर में पत्नी सेवंतीबाई और 5 बच्चे गायब थे। जांच में घर साफ-सुथरा मिला। जमीन गीली थी। खून के धब्बे और घसीटने के निशान पाए गए।

Agra-Mumbai NH Blocked : आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा

सेवंतीबाई पर शक हुआ। पुलिस हरदा जिले के सिराली गांव उसके मायके पहुंची। पुलिस देखते ही वह रो पड़ी। उसने कबूल किया कि सुबह 4 बजे सोते समय राजू का गला रेत दिया। शव को 20 मीटर दूर खेत में घसीटा। घर साफ किया। सुबह 8 बजे बच्चों को लेकर मायके भागी। खेत मालिक को कहा कि राजू कहीं चला गया।

MP Double Murder : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, छोटे भाई ने दिनदहाड़े भाई और भाभी को चाकू से गोदा

सेवंतीबाई ने बताया कि राजू से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह शराबी बन गया। रोज पत्नी-बच्चों को पीटता। तीन बेटियां और दो बेटे थे। सबसे छोटा दो महीने का। बच्चे बीमार थे। दवा के लिए 500 रुपये उधार लिए, वह भी शराब पर उड़ा दिए।

घटना वाली रात दो साल के बेटे को पीटा। देखा नहीं गया। सोचा, बच्चों की जिंदगी बर्बाद न हो। इसलिए हत्या की। खेत मालिक के बेटे ने शव देखा। सूचना पर एफएसएल टीम आई। जांच में हंसिया से वार साबित हुआ। सेवंतीबाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज। बच्चे सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *