Latest

MP News : आयुष यूजी काउंसलिंग का तीसरा चरण, ऑल इंडिया कोटा 17 अक्टूबर से, स्टेट कोटा 22 अक्टूबर से शुरू

Third phase of AYUSH UG counselling

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष कोर्सेज के लिए तीसरी चरण की काउंसलिंग शुरू होने वाली है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के निर्देशों पर संचालनालय आयुष ने यह फैसला लिया है। पहले दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

Bhopal Breaking News : दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड, तीन ठिकानों पर छानबीन जारी

ऑल इंडिया कोटा: निजी कॉलेजों में प्रवेश

मान्यता प्राप्त निजी आयुष कॉलेजों की 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा की रिक्त सीटों पर तीसरी काउंसलिंग होगी। नीट यूजी 2025 के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। पंजीयन 17 से 19 अक्टूबर तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर होगा।

रिक्त सीटों की जानकारी 22 अक्टूबर को आएगी। मेरिट लिस्ट 24 अक्टूबर को जारी होगी। च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग और एडिट का मौका 25 से 26 अक्टूबर तक मिलेगा। सीट आवंटन 28 अक्टूबर को होगा। अभिलेख सत्यापन और अस्थाई प्रवेश के लिए उम्मीदवार 29 से 30 अक्टूबर तक खुशीलाल शर्मा सरकारी आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल में रिपोर्ट करें।

MP UG Counseling 2025 : ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा द्वितीय चरण का शेड्यूल जारी, 26 सितंबर से शुरू पंजीकरण

यह प्रक्रिया निजी आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान कॉलेजों के लिए है। छात्रों को जल्दी आवेदन करना चाहिए। देरी से मौका हाथ से निकल सकता है।

स्टेट कोटा: सरकारी और निजी कॉलेजों में मौका

स्टेट कोटा की तीसरी काउंसलिंग में शासकीय, स्वशासी और निजी मान्यता प्राप्त सभी आयुष कॉलेजों की रिक्त सीटें भरी जाएंगी। नीट यूजी 2025 के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीयन 22 से 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे। हेल्प सेंटर्स पर दस्तावेज सत्यापन 23 से 25 अक्टूबर तक होगा।

Chhindwara Cough Syrup Scam : डॉ. राकेश पाण्डेय की सलाह, तुलसी- शहद से खांसी का आयुर्वेदिक उपचार

रिक्त सीटों की स्थिति और मेरिट लिस्ट 27 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 28 से 30 अक्टूबर तक चलेगी। सीट आवंटन 3 नवंबर को घोषित होगा। महाविद्यालयों में अस्थाई प्रवेश 4 से 6 नवंबर तक लिया जा सकेगा। यह काउंसलिंग आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान के कोर्सेज के लिए है। सरकारी कॉलेजों में प्रवेश को प्राथमिकता मिलेगी।

Time Schedule of All India Quota Seats of Private Institutions Ayush NEET UG Counselling_11

प्रदेश में आयुष कॉलेजों की स्थिति

मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, छतरपुर, बालाघाट समेत कई जिलों में 9 सरकारी आयुष मेडिकल कॉलेज हैं। कुल 60 से ज्यादा आयुष कॉलेजों में 5 हजार से अधिक यूजी सीटें उपलब्ध हैं। दो चरणों के बाद भी 35 फीसदी से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। यह मौका उन छात्रों के लिए सुनहरा है जो आयुष क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

First, Second and Third Round Time Schedule of MP State Ayush NEET-UG Counselling – 2025 (BAMS, BHMS, BUMS) (Date 04-09-2025)_12

वर्जन
अगर रजिस्ट्रेशन कराने से कोई छात्र छूट गया है तो पुन:मौका है रजिस्ट्रेशन कराकर काउंसलिंग में शामिल हों। छात्र दिग्भ्रमित न हों और मान्यता प्राप्त आयुष कॉलेजों में ही प्रवेश लें। नीट क्वालीफॉयड व शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से लिये प्रवेश ही वैध हैं।

– डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता – आयुष मेडिकल एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *