Latest

Diwali 2025 Date : कब है दिवाली 20 या 21, यहां दूर करें डेट का कंफ्यूजन, महाकाल मंदिर में भी इसी दिन जलेंगे दिये

Diwali 2025 Date

Diwali 2025 Date : भोपाल। दीपावली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति फिर बन गई। कुछ ज्योतिषी 20 अक्टूबर को तो कुछ 21 अक्टूबर को पर्व मनाने की बात कह रहे हैं। काशी विद्वत परिषद ने साफ किया कि इस साल दीपावली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी इसी दिन उत्सव होगा। जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को अमावस्या, प्रदोष और निशीथ काल का संयोग है। इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजन शुभ रहेगा।

MP News : टीआई सुसाइड केस में ASI बर्खास्त, जांच में खुला ब्लैकमेल का राज फिर हुआ आदेश जारी

परिषद की बैठक में फैसला

काशी विद्वत परिषद ने तिथि तय करने के लिए विशेष बैठक की। शास्त्रों और गणनाओं के आधार पर 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या होने की पुष्टि हुई। 21 अक्टूबर को अमावस्या तीन प्रहर से ज्यादा और प्रतिपदा साढ़े तीन प्रहर से ज्यादा होगी। इस वजह से 21 को लक्ष्मी पूजन का शुभ समय नहीं मिलेगा। परिषद ने एकमत से 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने का फैसला किया।

Coldrif Syrup Case : मध्य प्रदेश में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, अब तक गई 20 बच्चों की जान

पिछले साल भी हुआ था भ्रम

परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि सनातन धर्म में तिथियां गणित और शास्त्रों से तय होती हैं। कभी-कभी गणनाओं में अंतर से भ्रम होता है। 2024 में भी ऐसा हुआ था। तब परिषद ने शास्त्रों के आधार पर तिथि तय की थी। इस बार भी कुछ पंचांगों में 20 और कुछ में 21 अक्टूबर लिखा है। 4 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में प्रो. रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में विद्वानों ने 20 अक्टूबर को ही सही तारीख माना।

Mahadev Satta Case : निलंबित ASI चंद्रभूषण सहित 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

दीपावली का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, 20 अक्टूबर को अमावस्या दोपहर 3:44 बजे शुरू होगी। यह 21 अक्टूबर रात 9:03 बजे तक रहेगी। लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक है। यह प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग है। पूजा के लिए 1 घंटा 11 मिनट मिलेगा। लक्ष्मी पूजन दीपावली पर अमावस्या की रात में प्रदोष और निशीथ काल में होता है। ज्योतिषियों के अनुसार पिछले 25 सालों में यह तीसरी बार होगा, जब सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी।

Q. दीपावली 2025 कब मनाई जाएगी?
काशी विद्वत परिषद के अनुसार, दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।

Q. 20 अक्टूबर को दीपावली क्यों मनाई जाएगी?
उस दिन अमावस्या, प्रदोष और निशीथ काल का संयोग है, जो लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ है।

Q. दीपावली का शुभ मुहूर्त क्या है?
20 अक्टूबर को शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का समय है।

Q. 21 अक्टूबर को दीपावली क्यों नहीं मनाई जाएगी?
21 अक्टूबर को अमावस्या तीन प्रहर से ज्यादा और प्रतिपदा साढ़े तीन प्रहर से ज्यादा होगी, जो पूजन के लिए उपयुक्त नहीं।

Q. काशी विद्वत परिषद ने तिथि कैसे तय की?
शास्त्रों और गणितीय गणनाओं के आधार पर 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या पाई गई।

Q. प्रदोष और निशीथ काल क्या है?

प्रदोष काल सूर्यास्त से 1.5-2 घंटे पहले और बाद का समय है। यह पूजा के लिए शुभ माना जाता है। निशीथ काल रात 12 बजे से 1:30 बजे तक का समय है। यह लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे उत्तम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *