Latest

Poisonous Cough Syrup : जहरीले कफ सिरप मामले की हो CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Supreme Court

Poisonous Cough Syrup : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कथित तौर पर कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। एक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका में दूषित कफ सिरप के निर्माण, विनियमन, परीक्षण और वितरण की सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में जांच और पूछताछ की मांग की गई है।

इस मामले में अब तक 17 बच्चों की जान जा चुकी है। इस पूरे प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने जनहित याचिका (PIL) दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करें। याचिका में यह भी कहा गया है कि जहरीले सिरप के निर्माण, परीक्षण, वितरण और निगरानी से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

 

बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर सस्पेंड किया है। साथ ही ड्रग विभाग के कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है। हालांकि अब पीड़ित परिवारों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सिर्फ राज्यस्तरीय जांच काफी नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि क्या अदालत इस गंभीर मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी देती है या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *