Durga Murti Visarjan 2025 : धार्मिक जुलूस पर पथराव से बवाल, पुलिस दस लोगो के खिलाफ दर्ज किया मामला

Ruckus during Durga immersion in Burhanpur

Durga Murti Visarjan 2025 : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नयाखेड़ा गांव में शारदीय नवरात्रि के दौरान जवारा और माता मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। 2 अक्टूबर 2025 को दोपहर बाद नदीम किराना दुकान के पास लाउड स्पीकर को लेकर विवाद भड़का और जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया।

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नावरा पुलिस चौकी का घेराव किया। नेपानगर पुलिस ने 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया, जिनमें से 3 गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष 7 फरारों की तलाश तेज है। पथराव से खंडित हुई मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को प्रशासन की मौजूदगी में कराया गया।

Narmadapuram Dry Day Uproar : ड्राई-डे पर दर्शन करने निकले मजदूरों को थमाई शराब, मना करने पर मारपीट

लाउड स्पीकर पर गालियां

घटना दोपहर बाद नदीम किराना दुकान के पास घटी, जब जवारा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस गुजर रहा था। मुख्य शिकायतकर्ता मुकेश कीर ने पुलिस को बताया कि इरफान खान ने लाउड स्पीकर बंद करने को कहा और गालियां दीं।

मना करने पर उसने समाज के अन्य लोगों को बुला लिया और पथराव शुरू हो गया। मुकेश के पिता ओमप्रकाश कीर से भी मारपीट की गई। दीपेश चौहान, शंकर चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे। पथराव में दुर्गोत्सव समिति के एक पदाधिकारी का सिर फूट गया और मूर्ति टूट गई। जुलूस रुक गया और हंगामा फैल गया।

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर नावरा पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव किया। उन्होंने मांग की कि आरोपी तुरंत गिरफ्तार हों। गांव में तनाव फैल गया।

MP Crime News : बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, कंधे में गोली लगने जैसा घाव, पीएम रिपोर्ट तस्वीर होगी साफ़

विधायक-कलेक्टर-एसपी पहुंचे गांव

सूचना मिलते ही नेपानगर विधायक मंजू दादू, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रात 1 बजे तक गांव छावनीनुमा रहा। एसपी पाटीदार ने कहा, “शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी फरारों को गिरफ्तार करेंगे।” खंडित मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को प्रशासन की निगरानी में कराया गया। कुछ पुलिसकर्मी गांव में तैनात हैं।

MP Crime News : मोहल्ले में घूमती रहती थी माँ, क्रूर बेटे ने सब्बल से कर दी हत्या

मुख्य आरोपी इरफान समेत 3 गिरफ्तार

नेपानगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान खान, लड्डू खान, शाकिर गुलाब, मुख्तयार लियाक़त, जलील रमजान, खालिक मोहम्मद, इलियास इशाक, अकील खान, हमिद हुसैन, सोएब- सभी नयाखेड़ा निवासी- के खिलाफ धारा 190, 191(2), 296, 299, 351(3) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया। इनमें से 3 गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष 7 की तलाश जारी। पुलिस ने कहा, “लाउड स्पीकर विवाद से शुरू हुआ मामला सांप्रदायिक रंग ले लिया। जांच पूरी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *