Rajgarh News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आयोजित ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम ने प्रशासनिक सक्रियता की मिसाल पेश की। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की। समग्र आईडी, सामाजिक सुरक्षा और अन्य योजनाओं से जुड़ी छह प्रमुख शिकायतों पर तत्काल निर्णय लिए गए।
पंचायत सचिव निलंबित
संवाद से समाधान कार्यक्रम की शुरुआत भाटखेड़ा ग्राम पंचायत से जुड़ी गंभीर शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता रजनीश दांगी ने बताया कि पंचायत सचिव ने उनके जीवित ससुर को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
Bhopal News : हमीदिया हॉस्पिटल की 7वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत, बीमारी की वजह से था तनाव
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने इस लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व सचिव प्रेमसिंह दांगी को निलंबित कर दिया। साथ ही, जनपद पंचायत खिलचीपुर के सीईओ की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया। कलेक्टर ने कहा, “ऐसी धांधली से जनता को वंचित नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।”
गलत जानकारी पर वेतन वृद्धि रोकी
सीताराम लोधी ने अपनी पत्नी का नाम समग्र आईडी से हटाए जाने की शिकायत की, जिससे उन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा। कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस प्रबंधक को तीन दिनों में समस्या सुलझाने के सख्त निर्देश दिए।
इसी तरह, रामचंद्र दांगी ने अपनी पत्नी को समग्र आईडी में अविवाहित दिखाए जाने की शिकायत की। इस लापरवाही के लिए जीरापुर के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकी गई और जनपद पंचायत को नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर मिश्रा ने इन मामलों में त्वरित फैसला लेते हुए कहा, “समग्र आईडी जैसी महत्वपूर्ण योजना में गलती बर्दाश्त नहीं। अफसरों को जवाबदेह बनाना होगा।” रामचंद्र ने कहा, “कलेक्टर साहब की कार्रवाई से हमें न्याय मिला। अब योजना का लाभ मिलेगा।”
परिवार आईडी में अज्ञात नाम जोड़ने का मामला
नौसाद अली ने अपनी परिवार आईडी में चार अज्ञात व्यक्तियों के नाम जोड़ दिए जाने की शिकायत की। इससे उन्हें राशन और अन्य लाभ से वंचित होना पड़ रहा था। कलेक्टर ने नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड प्रभारी और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी की वेतन वृद्धि तुरंत रोक दी।
Salkanpur Temple : सलकनपुर में नवमी पर आस्था का सैलाब, 2 लाख भक्तों ने मां विजयासन के किए दर्शन
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा, “शासन की योजनाएं सभी पात्रों तक पहुंचनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं।” उन्होंने चेतावनी दी कि जनता को वंचित करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।