Pipariya News : पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें दिल्ली सीआईएसएफ के जवान शंकरलाल पटेल की बाइक से 2.5 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। यह घटना 26 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 10:30 बजे हुई है।
जब शंकरलाल ने बैंक से 3 लाख रुपये निकाले और उनमें से 2.5 लाख रुपये एक सफेद रूमाल में लपेटकर अपनी बाइक के साइड बैग में रख दिए। इसके बाद, वे पिपरिया में महिंद्रा शोरूम के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बैग से पैसे चुरा लिए।
पुलिस की तफ्तीश और सीसीटीवी फुटेज की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ पिपरिया और सोहागपुर के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।
Bhopal : चार सालों में भोपाल में हेलमेट न होने से हुई 543 की मौत, फ्री हेलमेट के लिए भिड़े लोग
यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या बैंक से पैसे निकालते समय कोई संदिग्ध व्यक्ति शंकरलाल की रेकी कर रहा था। इसके अलावा, चूंकि जवान अपनी बाइक धुलवाने के लिए सोहागपुर भी गए थे, इसलिए वहां के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित सुरागों पर काम किया जा रहा है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।