Rajgarh Ganja Smuggler Arrested : राजगढ़, मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले में नशे का धंधा लगातार पैर पसार रहा था लेकिन खिलचीपुर पुलिस ने इस नेटवर्क को बड़ा झटका दे दिया। पुलिस ने बामनगांव रोड पर घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से 10 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त माल की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई। इसके साथ ही एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी मिली, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए है।
MP News : CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों की अब खैर नहीं, कलेक्टर्स से मांगी रिपोर्ट
शुक्रवार की शाम एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर और थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने खिलचीपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक गांजा लेकर मोटरसाइकिल से गुजरने वाले हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। तलाशी लेने पर बोरे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बालूसिंह (निवासी लक्ष्मणपुरा) और संजय (निवासी चौसला, थाना खुजनेर) के रूप में हुई। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Delhi Murder : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलवारों ने तीन गोलियां दागी
यह कार्रवाई एसपी अमित तोलानी और एएसपी के.एल. बंजारे के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर और थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने किया। अभियान में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह पलैया, एएसआई रविन्द्र मुजाल्दे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र शर्मा, राजीव गुर्जर समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।