Latest

Bhopal News : भोपाल नरेला में वोटर लिस्ट अपडेट पर सख्ती, 77 BLO और 4 सुपरवाइजर को नोटिस

Notices Issued

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2025) में लापरवाही बरतने वाले 4 सुपरवाइजर और 77 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र-151 में यह कार्रवाई की गई है, जहां जवाब संतोषजनक न मिलने पर निलंबन, विभागीय जांच या बर्खास्तगी तक हो सकती है।

वोटर लिस्ट अपडेशन की प्रक्रिया

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2025 के तहत भोपाल में मतदाता सूची को नए सिरे से अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए 2003 की वोटर लिस्ट का 2025 की लिस्ट के साथ मिलान किया जा रहा है। जो मतदाता 2003 में दर्ज थे, वे और उनके परिवार स्वतः ही नई सूची में शामिल होंगे।

अन्य मतदाताओं का भौतिक सत्यापन बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे के जरिए होगा। सर्वे में आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध दस्तावेजों की जांच के बाद ही नाम जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने और फर्जी मतदाताओं को हटाने के लिए शुरू की गई है।

लेकिन नरेला विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ और सुपरवाइजरों ने सर्वे में ढिलाई बरती, जैसे समय पर घर-घर नहीं जाना, दस्तावेजों की ठीक से जांच न करना और रिकॉर्ड अपडेट न करना। एसडीएम श्रीवास्तव ने कहा, “लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जवाब न मिलने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 और मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबन या बर्खास्तगी होगी।”

Raisen Robbery Case : किसान परिवार को बंधक बनाकर जेवरात और 2 लाख लूटे, बेटी की चतुराई से बची जान

नोटिस पाने वालों की लिस्ट: 77 बीएलओ, 4 सुपरवाइजर

नोटिस प्राप्त करने वालों में शामिल हैं:

अरविंद कुमार पाठक, राकेश कुमार साहू, आरती शास्त्री, विनोद जोशी, अंजू मंडराई, शशिकला साहू, सुमन पंवार, ज्योति नामदेव, ओमप्रकाश तिवारी, पूरणदास बैरागी, सुनील शिल्पकार, सिया शाक्या, हरि सिंह प्रजापति, राजकुमारी साहू, अक्षत श्रीवास्तव, शंभू सिंह रघुवंशी, प्रियंका गौर, गिरीश सक्सेना, हेमलता ठाकुर, नीता सोनी, शकुंतला बाथम, बृजभान अहिरवार, इंदर सिंह परमार, शांति परिहार, रंजना यादव, मोनिका चौबे, सुधा महावर, स्मिता डेनियल, निर्मला कुशवाह, दयावती राय, सूरज सिंह यादव, पूनम वर्मा, मीना जैन, सुखराम बैगा, हरगोविंद लोधी, सन्नी गौहर, किशोर सिंह मालवीय।

Rajgarh News : राजगढ़ में सट्टा बाजार पर पुलिस का शिकंजा, जीरापुर में आठ सटोरिये गिरफ्तार

राजकुमार मीना, हेमंत शर्मा, भावना महावर, प्रतिमा भिलवारे, चंद्रा सिंह, तस्कीन जहां, अफसा खान, हेमंत कुमार यादव, रजनीश त्रिपाठी, सायरा बानो, भगवान सिंह मीणा, रवींद्र महावर, सोरान टोपो, गौरीशंकर चौकसे, गीता अहिरवार, हेमलता शाक्य, दीपा चौरसिया, स्नेह लता, सीमा प्रजापति, भारती गौर, सुमन मेघवाल, नेहा बुंदेला, मुशाहिदा, विवेकानंद मुखर्जी, बलराम वर्मा, मुन्नी मिश्रा, उषा मलिक, विजय टिकेकर, आदित्य सोनी, प्रीति विश्वकर्मा, हेमंत विनोदिया, नीता गुप्ता, सुधीर शर्मा, राजकुमार पटेल, कुसुम श्रीवास्तव, रोशनी प्रजापति, नंदिका डागे, रश्मि शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा।

चार सुपरवाइजरों के नाम उजागर नहीं किए गए, लेकिन उन्हें भी जवाब देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *