Shilpa Shetty Restaurant Bandra Bastian is not Shutting Down : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) इन दिनों अपने रेस्टोरेंट बास्टियन को लेकर चर्चा में हैं। कल खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस अपने इस बांद्रा स्थित रेस्तरा को बंद कर रही है। जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए थे और हर जगह चर्चा हो रही थी कि शिल्पा शेट्टी घाटे में चल रही है। अब इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि बास्टियन बंद नहीं हो रहा है, बल्कि कल आधा सच सामने आया था। फैंस के लिए एक नया सरप्राइज है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल खुश हो जाएगा।
शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनका बास्टियन( Basatian) बंद नहीं हो रहा है। बल्कि वह कहीं और शिफ्ट हो रहा है। साथ ही बांद्रा के इस रेस्टोरेंट की जगह, शिल्पा शेट्टी एक नया कैफे खोल रही है। जिसका नाम है ‘अन्नामई”। यह एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट होगा, जिसमें कपल इन्वेस्ट कर रहा है। बस्टियन जुहू में चला जाएगा और उसका नाम बदलकर “बस्टियन बीच क्लब रखा जाएगा”।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, इस पैमाने पर अपनी विशेषज्ञता और जुनून के साथ आतिथ्य व्यवसाय को बदलने का यह विजन रखने के लिए मेरे भाई, साझेदार और हमारे उद्यम के सीईओ रंजीत बिंद्रा @ranjeetbindra को पूरा श्रेय जाता है। भगवान आपकी रक्षा करे 😇🙌🏼
View this post on Instagram