Municipal Employees Protest : 26 जनवरी तक वेतन न मिला तो… नगरपालिका में कर्मचारियों का आक्रोश, काली पट्टी बांधकर हड़ताल

हाइलाइट्स 250 से ज्यादा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी। वेतन देरी पर अनिश्चितकालीन हड़ताल चेतावनी। कर्मचारी बोले- ठेकेदार पहले, कर्मचारी बाद में भुगतान। Betul Municipal Employees Protest : बैतूल। नगरपालिका के 250 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन में लगातार हो रही देरी के विरोध में आज से काली पट्टी बांधकर काम शुरू कर दिया है। सफाईकर्मी, कार्यालयीन स्टाफ और सभी शाखाओं के कर्मचारी इस विरोध में शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 26 जनवरी तक उनका पूरा वेतन नहीं मिला, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर वेतन देरी से कर्मचारियों मेंआक्रोश कर्मचारियों का कहना है कि पहले हर महीने की 5 तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन पिछले एक साल से स्थिति बिगड़ गई है। अब वेतन 28 तारीख तक टल जाता है। साथ ही हाजिरी काटने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। ईएमआई, बच्चों की फीस और घरेलू खर्चों का भुगतान करने में भारी परेशानी हो रही है। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां ठेकेदार पहले, कर्मचारी बाद में कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ सतीश मटसेनिया पहले ठेकेदारों को भुगतान करते हैं, उसके बाद कर्मचारियों का वेतन जारी होता है। राजस्व वसूली बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कर्मचारी हर साल लगभग 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर रहे हैं। सीएमओ का कोई जवाब नहीं जब सीएमओ सतीश मटसेनिया से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान आंदोलन की रणनीति कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया है। यदि 26 जनवरी तक वेतन नहीं मिला, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सफाई, कार्यालय और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। शहरवासियों से अपील है कि वे समझें।
Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर

हाइलाइट्स युवक को बांधकर दाढ़ी खींची, बाल काटे। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल। मां ने एसपी ऑफिस, राजगढ़ और ब्यावरा थाने चक्कर काटे। Rajgarh Youth Beaten : राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने युवक को बांधकर रखा और उसकी दाढ़ी खींची, कैंची से बाल काटे। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवक की मां रविवार को एसपी ऑफिस पहुंची, लेकिन उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने से ब्यावरा थाने जाने को कहा गया, जहां भी शिकायत नहीं सुनी गई। MP Congress Protest : भोपाल में कांग्रेस का तेज विरोध, मंत्री विजय शाह के बंगले पर नेम प्लेट काली पोती, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई महिला ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। किसी परिचित ने वीडियो दिखाया, जिससे घटना की जानकारी मिली। महिला पिछले 20 साल से तीन बेटों के साथ खिलचीपुर में रह रही है। तीनों मजदूरी करते हैं। मां ने कहा कि उन्हें अब तक नहीं पता कि बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां एसपी ऑफिस में शिकायत की लेकिन … महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत की, लेकिन उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने ने कहा कि मामला ब्यावरा का है। ब्यावरा थाने पहुंचने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ब्यावरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल उमरावत सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला देहात थाने आई थी। उसने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान महिला ने बेटे को नाबालिग बताया। Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट आधार कार्ड मांगा गया, लेकिन नहीं दिया। उम्र स्पष्ट होने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होती। मारपीट का मामला अलग थाने का है। जीरो एफआईआर नहीं हो सकती। घटनास्थल के थाने में शिकायत हो।
MP Congress Protest : भोपाल में कांग्रेस का तेज विरोध, मंत्री विजय शाह के बंगले पर नेम प्लेट काली पोती, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

MP Congress Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्री कुंवर विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जंजीरें पहनकर विरोध जताया और मंत्री विजय शाह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। युवा कांग्रेस ने आज मंत्री के बंगले पर घुसकर नेम प्लेट पर कालिख पोत दी और जोरदार नारेबाजी की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस चरणबद्ध प्रदर्शन जारी रखेगी। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां मंत्री का मुखौटा पहनकर किया प्रदर्शन प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने मंत्री का मुखौटा पहनाकर एक युवक को प्रतीकात्मक रूप से हथकड़ियां लगाईं और पुलिस को सौंप दिया। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के हालिया सख्त रुख के बाद हुआ है, जहां कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को दो हफ्ते के अंदर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मामले पर फटकार लगाई और कहा कि माफी में देर हो चुकी है, अब द्वेष फैलाने के तहत मुकदमा चल सकता है। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था आपत्तिजनक बयान कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की ओर से प्रेस ब्रीफिंग करने वाली अधिकारी हैं। मंत्री विजय शाह ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला था। कांग्रेस का आरोप है कि यह बयान सेना की बहादुर बेटी का अपमान है। मंत्री विजय शाह को किया जाए गिरफ्तार कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने बाइट में कहा, “मंत्री विजय शाह ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया पर गंदी टिप्पणी की, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। सुप्रीम कोर्ट भी सख्त हो चुका है। हम मांग करते हैं कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मंत्री पद से हटाया जाए। यह महिलाओं और सेना का अपमान है।” Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार चुप है, इसलिए वे सड़क पर उतरे हैं। यहां देखिए प्रदर्शन के वीडियो
Sehore Leopard Sighted : रातापानी अभयारण्य का खूंखार तेंदुआ पहुंचा शहर! रातभर जागकर किसानों ने की रखवाली, वन विभाग पर भड़के ग्रामीण

हाइलाइट्स खेतों में तेंदुए की दहशत से रातभर जागते रहे किसान। ग्रामीणों के तेंदुए के पंजों के स्पष्ट निशान खेतो में देखे। वन विभाग की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा। Sehore Leopard Sighted : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रातापानी अभयारण्य से निकले तेंदुए का मूवमेंट अब शहर के बहुत करीब पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चंदेरी और महुआखेड़ी में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई है। इससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है। किसान रातभर खेतों में पहरा दे रहे हैं और फसलें छोड़ने को मजबूर हैं। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां खेत में घूमते तेंदुए का वीडियो एक किसान ने तेंदुए को खेत में घूमते हुए वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखते ही ग्रामीणों को अहसास हुआ कि तेंदुआ उनके गांवों और खेतों के आसपास ही केंद्रित है। खेतों में तेंदुए के पंजों के स्पष्ट निशान मिले हैं, जो दहशत को और बढ़ा रहे हैं। किसान दिन में भी खेतों में जाने से डर रहे हैं और रात में फसल की रखवाली के लिए जागते रहते हैं। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान वन विभाग अधिकारियों की चुप्पी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रेंजर दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अभयारण्य से निकलकर आबादी के करीब पहुंच रहा है, लेकिन वन विभाग समय पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला सीहोर के कई गांवों में तेंदुए की दहशत रातापानी अभयारण्य (अब टाइगर रिजर्व) में तेंदुओं की अच्छी संख्या है। यहां 150 से ज्यादा तेंदुए बताए जाते हैं। अभयारण्य भोपाल और सीहोर जिलों में फैला है, इसलिए तेंदुए अक्सर बाहरी इलाकों में निकल आते हैं। पिछले कुछ समय में भी सीहोर के कई गांवों जैसे ताकीपुर, पिपलिया मीरा में तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच वन विभाग ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए को वापस अभयारण्य में छोड़ा जाए और खेतों-गांवों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां

BJP Nigam Mandal Appointments : भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम-मंडलों और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। अब ये नियुक्तियां एक साथ यानी एकमुश्त की जाएंगी। विधानसभा चुनाव-2023 के बाद से ही पार्टी संगठन पर जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दबाव बना हुआ है। पहले योजना थी कि लोकसभा चुनाव के बाद ये नियुक्तियां कर ली जाएंगी, लेकिन संगठन चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के कारण मामला लगातार टलता रहा। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान क्या बोले बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी अब सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास से लौटते ही अगले सप्ताह तक अंतिम सूची तैयार कर लेंगे। इसके बाद बड़े नेताओं की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा, “भाजपा में हर फैसला चिंतन-मंथन और सबकी राय लेकर लिया जाता है। निगम-मंडलों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। जल्द ही फैसला सामने आ जाएगा।” Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कसा तंज दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “सही बात तो यह है कि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को कोई जिम्मेदारी देना ही नहीं चाहती। क्योंकि कांग्रेस से शामिल हुए लोग भी अब निगम-मंडलों में नियुक्ति का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में आला कमान कोई न कोई बहाना बनाकर नियुक्तियां टाल रही है।” अगले सप्ताह बड़े नेताओं की बैठक पिछले दो साल से पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता निगम-मंडलों में अपनी-अपनी जगह की मांग कर रहे हैं। कई जिलों में स्थानीय स्तर पर भी दबाव है। भाजपा ने अब एक साथ नियुक्तियां करने का फैसला लिया है ताकि सभी को संतुलित तरीके से जगह मिल सके। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच सूत्रों के अनुसार, इस बार नियुक्तियां करते समय परफॉर्मेंस, वफादारी और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री के लौटने के बाद बड़ी बैठक में सूची फाइनल हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही आदेश जारी होने की उम्मीद है।
Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान

हाइलाइट्स भोपाल में घरेलू हिंसा का मामला। 14 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी। लड़ाई के दौरान पति ने दबाया पत्नी का गला मौके पर मौत। Bhopal Murder Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राधा कृष्ण कॉलोनी, खेजड़ा में रहने वाले हेमराज साहू (28) ने अपनी पत्नी कंचन साहू (28) का गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई, जब दोनों के बीच तीखी बहस हुई। Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट 14 महीने पहले हुई थी शादी दोनों की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी। विवाद का मुख्य कारण यह था कि हेमराज अपनी पत्नी को अपने गांव (रायसेन जिले में) लेकर जाना चाहता था, लेकिन कंचन भोपाल शहर में ही रहना चाहती थी। इसी बात पर गुस्से में आकर हेमराज ने पत्नी का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला सब्जी का ठेला लगाता था पति घटना के बाद हेमराज ने खुद पत्नी के परिवार को फोन करके पूरी जानकारी दे दी। आरोपी हेमराज रोजाना सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चलाता है। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख हत्या का मुकदमा दर्ज छोला थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक मामला मर्ग (आकस्मिक मौत) के रूप में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में गला दबाने के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। आरोपी हेमराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट

हाइलाइट्स परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगी जिम्मेदारी। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे सभी 55 जिलों में कामकाज की होगी समीक्षा Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अब कड़े फैसले आने वाले हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय वल्लभ भवन में होगी। इस बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जबकि राज्य के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला 10 बिंदुओं पर विस्तृत रैंकिंग तैयार सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिलों और संभागों की 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत रैंकिंग तैयार की है। इस रैंकिंग में हर बिंदु पर टॉप-2 और बॉटम-2 जिलों को चिह्नित किया गया है। बैठक में इन रैंकिंग्स की गहन समीक्षा होगी और कम प्रदर्शन वाले जिलों से जवाब तलब किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस की 5 बार बदल चुकी तारीख इस कॉन्फ्रेंस की तारीख पहले 5 बार बदल चुकी है। सबसे पहले यह 31 दिसंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक स्थगित कर दी गई। इसके बाद 5 जनवरी, 9 जनवरी और 15 जनवरी की तारीखें तय हुईं, लेकिन हर बार अपरिहार्य कारणों से बैठक टल गई। अब आखिरकार 21 जनवरी को यह बैठक हो रही है। Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा बैठक का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिए निर्देशों पर कितनी प्रगति हुई है, इस पर रहेगा। मुख्य सचिव अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मांगेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के दौरान सरकार की प्रशासनिक जवाबदेही और कसावट को लेकर भी चर्चा होगी। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी पोस्टिंग मुख्य सचिव अनुराग जैन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अब परफॉर्मेंस के आधार पर ही अधिकारियों को पोस्टिंग मिलेगी। इसी वजह से आने वाले दिनों में एक बड़ी ट्रांसफर सूची जारी होने की संभावना है। हाल ही में कई अधिकारियों को प्रमोशन मिला है, जिसके चलते उन्हें मंत्रालय में सचिव पद पर पोस्टिंग मिल सकती है।
Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला

Bhopal Bhagat Singh Statue Broken : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के करोंद चौराहे पर शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक प्रतिमा टूट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात हुई है। बता दें कि, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भोपाल में क्रांतिकारियों के सम्मान का प्रतीक है। Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख दरअसल, करोंद से सुभाष नगर तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में लगी कंपनी की क्रेन चौराहे से गुजर रही थी। क्रेन के दौरान प्रतिमा फंस गई और टूटकर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। मेट्रो कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के समय चौराहे पर पुलिस बल मौजूद था, लेकिन हादसे को रोक नहीं पाया। सूत्रों के अनुसार क्रेन बड़े आकार की थी और मेट्रो के निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल हो रही थी। Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, क्रेन के पार करने के दौरान प्रतिमा के साथ टकराव हुआ, जिससे मूर्ति का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह प्रतिमा भोपाल की सबसे पुरानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं में से एक मानी जाती है और करोंद चौराहे पर लंबे समय से स्थापित थी।
Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख

Bhopal Waiting Teachers Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ग एक शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग शिक्षकों ने आज राजधानी भोपाल में अपनी मांगों को लेकर बेहद अनोखा और भावुक प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर सड़क पर लेटकर भीख मांगी और चिल्ला-चिल्लाकर पद वृद्धि की मांग की। यह प्रदर्शन शिक्षकों की हताशा और निराशा को साफ दिखाता है। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच दो-दो बार पास कर ली परीक्षा प्रदर्शन में शामिल वेटिंग शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने दो-दो बार परीक्षा पास कर ली है, लेकिन अब तक उनकी वेटिंग क्लियर नहीं हुई है। शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश में करीब 60 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद सरकार पद वृद्धि नहीं कर रही है। वे लगातार परीक्षा देते रहे, लेकिन नतीजा शून्य है। कई शिक्षक सालों से वेटिंग में हैं और अब हताशा चरम पर पहुंच गई है। Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग हाथ जोड़कर मांगी भीख प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सड़क पर लेटकर हाथ जोड़कर भीख मांगी। उनका संदेश साफ था – “हमारी मेहनत और योग्यता को देखो, हमें रोजगार दो।” अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना उनकी मजबूरी और सरकार के प्रति गहरी नाराजगी को दर्शाता है। शिक्षकों ने कहा कि हमारी जिंदगी बर्बाद हो रही है, परिवार भूखे हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही। पद वृद्धि न होने से युवा शिक्षक उम्मीद खो चुके हैं। Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट शिक्षकों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं : वर्ग एक भर्ती 2023 में तुरंत पद वृद्धि की जाए। वेटिंग लिस्ट से योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। खाली पड़े 60 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। परीक्षा पास करने के बाद भी लंबे इंतजार को खत्म किया जाए। अर्धनग्न होकर भीख मांगना मजबूरी शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। यह प्रदर्शन प्रदेश के हजारों वेटिंग शिक्षकों की आवाज बन चुका है। Lok Bhawan Tour : लोकभवन में 25 जनवरी से होगी आमजन की एंट्री, 26 जनवरी को विशेष भ्रमण और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षकों का कहना है कि वे योग्य हैं, मेहनती हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। अब सड़क पर अर्धनग्न होकर भीख मांगना उनकी आखिरी मजबूरी बन गई है। यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो
Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच

हाइलाइट्स स्लॉटर हाउस में मिले गौ मास के मामले में बनाई गई एसआईटी। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने बनाई एसआईटी। एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में की जाएगी जांच। Bhopal Slaughterhouse : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के एक स्लॉटर हाउस से 26 टन गौ मास बरामद होने के मामले में पुलिस ने अब गंभीरता दिखाई है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। इस एसआईटी की अगुवाई एसीपी उमेश तिवारी करेंगे। Vijay Shah Controversy : मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, माफी खारिज; कहा- SIT रिपोर्ट पर दो हफ्ते में लें फैसला SIT में दो थाना प्रभारी भी शामिल एसआईटी में दो थाना प्रभारी भी शामिल किए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में गौ मास कहां से लाया गया था। स्लॉटर हाउस कब से अवैध रूप से चल रहा था। इसमें कितने लोग शामिल थे और क्या और भी आरोपी बनाए जा सकते हैं। मामले की पूरी साजिश और नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग अब तक दो आरोपी गए जेल पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों स्लॉटर हाउस से जुड़े मुख्य संदिग्ध हैं। बरामद 26 टन गौ मास को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह मास दूसरे राज्यों से लाया गया था। स्लॉटर हाउस के मालिक और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। BJP New National President : 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश से ये नेता बनेंगे प्रस्तावक क्या बोले पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। गौ मास से जुड़े अपराध में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। एसआईटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अगर कोई बड़ा नेटवर्क सामने आता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। जनता से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Vijay Shah Controversy : मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, माफी खारिज; कहा- SIT रिपोर्ट पर दो हफ्ते में लें फैसला

Vijay Shah Controversy : भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के मामले में केंद्र और राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि मंत्री की ऑनलाइन माफी में बहुत देर हो चुकी है और यह कानूनी जिम्मेदारी से बचने का तरीका नहीं बन सकती। Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग पांच महीने पहले SIT ने की थी मुकदमे की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने राज्य सरकार से सवाल किया कि विशेष जांच दल (SIT) ने पांच महीने पहले ही विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश कर दी थी, लेकिन अब तक कोई फैसला क्यों नहीं लिया गया। तुरंत कार्रवाई जरूरी कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार को दो हफ्ते के अंदर इस रिपोर्ट पर निर्णय लेना होगा। बेंच में चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में अन्य मामलों का भी जिक्र है, जिन पर भी तुरंत कार्रवाई जरूरी है। BJP New National President : 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश से ये नेता बनेंगे प्रस्तावक पिछले साल हुई थी विवाद की शुरुआत विवाद की शुरुआत पिछले साल 11 मई को हुई थी। महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद FIR दर्ज हुई थी। विजय शाह ने इस FIR को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान क्या बोले सीनियर वकील सुनवाई के दौरान शाह की ओर से सीनियर वकील ने कोर्ट को बताया कि मंत्री ने माफी मांग ली है और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कोर्ट ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक माफी कानूनी प्रक्रिया से बचने का कोई रास्ता नहीं है। खुफिया विभाग के डीआईजी भी इस सुनवाई में मौजूद थे। Lok Bhawan Tour : लोकभवन में 25 जनवरी से होगी आमजन की एंट्री, 26 जनवरी को विशेष भ्रमण और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को साफ निर्देश दिए हैं। कानून के अनुसार तुरंत कार्रवाई करें। SIT की रिपोर्ट पर दो हफ्ते में फैसला लें। अगर कोई अन्य मामले रिपोर्ट में हैं तो उन पर भी कार्रवाई करें। सुप्रीम कोर्ट के इस सख्त रुख से राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है। अगले दो हफ्तों में इस मामले में बड़ा फैसला आने की संभावना है।
Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग

Harda Panchayat Secretaries Strike : हरदा। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव-सहायक सचिव संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपकर बड़ा प्रदर्शन किया है। संगठन ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण कुमार इवने के खिलाफ न्यायिक जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। मोर्चा का आरोप है कि अतिरिक्त सीईओ की प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण उनके साथी ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश गुर्जर की मौत हो गई। BJP New National President : 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश से ये नेता बनेंगे प्रस्तावक जांच समिति की प्रताड़ना की वजह से मौत संगठन अध्यक्ष भगत लेगा ने ज्ञापन में विस्तार से आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अतिरिक्त सीईओ प्रवीण कुमार इवने ने आर्थिक और मानसिक दबाव बनाया, जिसके चलते सचिव ओमप्रकाश गुर्जर की मौत हुई। जांच समिति द्वारा लगातार प्रताड़ना और दबाव के कारण यह घटना घटी। ज्ञापन में मर्डर केस दर्ज करने की मांग ज्ञापन में ग्राम पंचायत पलासनेर के शिकायतकर्ता नारायण गुर्जर, अजय मिश्रा और पत्रकार राजेंद्र कुमार बिल्लोरे तथा अमित बिले पर भी मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। इन सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई और हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट तत्काल स्थानांतरण करने की मांग संगठन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सीईओ प्रवीण कुमार इवने का हरदा जिले से तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है। मोर्चा ने जिले में सक्रिय फर्जी पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन कथित पत्रकारों और यूट्यूबरों पर पंचायतों से अवैध वसूली करने का आरोप है। वॉट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए पंचायतों के कार्यों को प्रभावित करने की शिकायत की गई है। सीएम हेल्पलाइन और ग्रेडिंग के अनावश्यक दबाव को तुरंत समाप्त करने की भी मांग की गई है। MP Video Viral : भोपाल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट, स्कूटी खड़े करने पर विवाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भगत लेगा ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों के भीतर विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जाएगा। संगठन ने तीन दिन का सामूहिक अवकाश घोषित कर दिया है, जिसे ‘कलमबंद हड़ताल’ कहा जा रहा है। इस दौरान पंचायती राज के सभी कार्य पूरी तरह ठप हो जाएंगे। पंचायतों के दैनिक कामकाज, जनसेवा और विकास कार्य रुक जाएंगे। मोर्चा ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।